इसी महीने आ रही है Redmi स्मार्टवॉच, सामने आया डिजाइन और मेन फीचर्स Redmi Watch Move india launch expected on 21st april here are the details, Gadgets Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Redmi Watch Move india launch expected on 21st april here are the details

इसी महीने आ रही है Redmi स्मार्टवॉच, सामने आया डिजाइन और मेन फीचर्स

शाओमी की ओर से Redmi Watch Move जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च की जाएगी। इस स्मार्टवॉच की लॉन्च डेट कंपनी ने कन्फर्म कर दी है और इसे 21 अप्रैल को मार्केट का हिस्सा बनाया जाएगा।

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 05:39 PM
share Share
Follow Us on
इसी महीने आ रही है Redmi स्मार्टवॉच, सामने आया डिजाइन और मेन फीचर्स

भारतीय मार्केट में Redmi Watch Move को इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च डेट की घोषणा के साथ ही कंपनी ने इसका डिजाइन भी दिखाया है। आने वाले दिनों में इस स्मार्टवॉच से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती हैं। याद दिला दें कि इस साल की शुरुआत में कंपनी ने Redmi Watch 5 को कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था।

हालांकि, भारत में Watch 5 के लॉन्च को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है। यह स्मार्टवॉच नवंबर 2024 में सबसे पहले चीन में लॉन्च हुई थी।

इस दिन लॉन्च होगी Redmi Watch Move

Redmi Watch Move की भारत में लॉन्च डेट 21 अप्रैल तय की गई है, जिसका कन्फर्मेशन कंपनी के X (पहले Twitter) पोस्ट के जरिए हुई है। इसके लिए एक लाइव माइक्रोसाइट भी Xiaomi India की आधिकारिक वेबसाइट पर ऐक्टिव है, जिससे पता चला है कि यह वॉच Xiaomi के ई-स्टोर की मदद से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें:स्मार्टवॉच खरीदने से पहले तीन चीजों पर जरूर दें ध्यान, अनदेखा किया तो पछताएंगे

Redmi Watch Move का डिजाइन भी टीज किया गया है। स्मार्टवॉच में एक रेक्टैंगुलर डिस्प्ले है, जिसमें दाईं ओर एक क्राउन दिया गया है, जिसके साथ नेविगेशन आसान हो सकता है। प्रमोशनल पोस्टर में संकेत दिया गया है कि यह वॉच AMOLED स्क्रीन के साथ आएगी।

Redmi Watch 5 के फीचर्स (ग्लोबल वर्जन)

हाल ही में Redmi ने Watch 5 को ग्लोबली लॉन्च किया था, जिसमें 2.07 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट, 1,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Always-On Display सपोर्ट के साथ आती है। इसमें 550mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 24 दिनों तक चलने का दावा करती है।

स्मार्टवॉच 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आती है और Xiaomi के HyperOS 2 इंटरफेस पर काम करती है। इसकी बेस वैरिएंट की कीमत CNY 599 (लगभग 6,600 रुपये) है, जबकि e-SIM वर्जन की कीमत CNY 799 (लगभग 9,000 रुपये) रखी गई है।

ये भी पढ़ें:छोटे से कमरे में शुरुआत और आज दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनी, कहानी Microsoft की

भारत में पिछले साल लॉन्च हुई वॉचेस

भारत में पिछले साल कंपनी ने Watch 5 Active और Watch 5 Lite को पेश किया था, जिनकी कीमतें क्रम से 2,799 रुपये और 3,999 रुपये रखी गई थीं। दोनों ही स्मार्टवॉच को 18 दिनों तक की बैटरी लाइफ और 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ पेश किया गया था। बता दें, Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Watch 5 Active में 2 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।