Operation Sindoor Success BJP s Tiranga Shourya Yatra Boosts Soldier Morale भाजपा ने घनसाली और लंबगांव में तिरंगा रैली निकाली, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsOperation Sindoor Success BJP s Tiranga Shourya Yatra Boosts Soldier Morale

भाजपा ने घनसाली और लंबगांव में तिरंगा रैली निकाली

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घनसाली और लंबगांव में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। यात्रा में सैनिकों के प्रति उत्साह बढ़ाने और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने भारतीय सेना की ताकत और ऑपरेशन...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीFri, 23 May 2025 03:10 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने घनसाली और लंबगांव में तिरंगा रैली निकाली

आपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के उत्साहवर्धन को लेकर भाजपाइयों ने घनसाली और लंबगांव में शुक्रवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान सैनिकों के जयकारों के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारत ने मुंह तोड़ जबाब दिया है, जिसमें भारतीय सेना का पराक्रम अनुकरणीय रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घनसाली में विधायक शक्ति लाल शाह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा तिरंगा यात्रा से सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम किया जा रहा है। आपरेशन सिंदूर से भारत ने दिखा दिया है कि नापाक इरादों को कुचलने के किसी भी हद तक की कार्यवाही की जा सकती है।

दुश्मनों के इरादों को नाकायाब करने में भारत पूरी तरह से सक्षम है। तिरंगा यात्रा में भिलंगना ब्लॉक प्रशासक बसुमति घणाता, नगर पंचायत घनसाली के अध्यक्ष आनंद बिष्ट, नगर पंचायत चमियाला अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा, विपेश ,जिला उपाध्यक्ष ममता नौटियाल, मनीशा शाह, सरिता उनियाल, अनूप बिष्ट, हयात कण्डारी, कुलदीप रावत सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर लंबगांव में प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय पंवार के नेतृत्व में भाजपाइयों व स्थानीय लोगों ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा पूरे बाजार में निकाली। इस यात्रा के दौरान सभी के आपरेशन सिंदूर जिंदाबाद, भारत माता जिन्दाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद नारों से पूरा लंबगांव बाजार गुंजायमान रहा। यात्रा शहीद विजेंद्र सिंह गैस एजेंसी से नौघर पार्किंग तक निकाली गई। यात्रा के बाद शहीद विजेंद्र सिंह स्मारक पर पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार के नेतृत्व में सभा की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भारत की तीनों सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। हमारी सेना ने पाकिस्तान को इस तरह कुचला की उसकी आने वाली कई पीढ़ियां भारत की तरफ हमला करने की सोचेगा भी नहीं। भारत अब नापाक इरादों को लेकर चुप रहने वाला नहीं है। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय पंवार, गोविंद रावत, मनोज रमोला, बसंत चौहान, मुरारी रांगड़, लोकपाल सिंह, राहुल राणा, देवी सिंह पंवार, युद्धवीर राणा , त्रिलोक सिंह, ममता पंवार, गुप्ता देवी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।