चमन अध्यक्ष तथा अर्जुन महामंत्री बने
मोरी, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुनाघाटी की रविवार को सांकरी में आयोजित बैठक में नवीन कार्यकारणी गठन किया गया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुनाघाटी की रविवार को सांकरी में आयोजित बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान चमन रावत को सांकरी व्यापार मंडल का अध्यक्ष तथा अर्जुन सिंह रावत को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा संरक्षक पद के लिए मामचंद अग्रवाल, भजन सिंह रावत तथा विजेंद्र रावत व विमला थापा उपाध्यक्ष, अर्जुन रावत महामंत्री, भगत सिंह रावत संगठन मंत्री, जगमोहन चौहान प्रचार मंत्री, सोवत सिंह रावत कोषाध्यक्ष तथा अनुज, मनोज, रमेश, सुदर्शन, अजयपाल आदि को सदस्य चुना गया। जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र असवाल तथा प्रदेश संगठन मंत्री तिलक चंद रमोला के देखरेख में व्यापारियों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक्सपायरी का सामान न रखें , पार्किंग, पानी, सड़क की दुर्दशा पर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया। साथ ही सभी के मृदुभाषी व्यवहार रखने की अपील की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।