14 मार्च से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, जब मीन राशि में मिलेंगे सूर्य-शुक्र
- Sun-Venus conjunction in Pisces: ग्रहों के राजा सूर्य व दैत्यों के गुरु शुक्र मीन राशि में युति बनाएंगे। शुक्र-सूर्य की युति से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू होगा।

Shukra Surya Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शुक्र देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं। 14 मार्च 2025 को सूर्य शनि की कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य 13 मार्च 2025 तक मीन राशि में रहेंगे। इस तरह से मीन राशि में शुक्र व सूर्य की युति बनेगी। शुक्र व सूर्य की युति से मीन राशि में शुक्रादित्य राजयोग का शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र व सूर्य की मीन राशि में युति का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इन राशि वालों को नौकरी-चाकरी में तरक्की व आर्थिक लाभ हो सकता है। जानें शुक्र व सूर्य की युति से किन राशियों को होगा लाभ-
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र-सूर्य की युति लाभकारी रहेगी। यह युति आपके आय व लाभ भाव में बनेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।
2. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए शुक्र-सूर्य की युति शुभ रहेगी। यह युति धनु राशि के चतुर्थ भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा करने वालों को लाभ के सुअवसरों की प्राप्ति होगी। रिश्तों में सुधार होगा। अपनों का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी।
3. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए सूर्य व शुक्र की युति अनुकूल रहने वाली है। इस समय आपको उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा में लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।