BYD Seagull Won World Urban Car WCOTY 2025 8 लाख की इस इलेक्ट्रिक कार पर पूरी दुनिया फिदा, वर्ल्ड अर्बन कार अवॉर्ड जीता; 10-इंच स्क्रीन और 405Km रेंज, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़BYD Seagull Won World Urban Car WCOTY 2025

8 लाख की इस इलेक्ट्रिक कार पर पूरी दुनिया फिदा, वर्ल्ड अर्बन कार अवॉर्ड जीता; 10-इंच स्क्रीन और 405Km रेंज

  • वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WCOTY 2025) की वर्ल्ड अर्बन कार कैटेगरी का अवॉर्ड BYD सीगल/डॉल्फिन मिनी ने जीत लिया है। इस इलेक्ट्रिक कार ने हुंडई इंस्टर/कैस्पर इलेक्ट्रिक और मिनी कूपर से आगे निकलकर इस अवॉर्ड को जीता।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 17 April 2025 12:30 PM
share Share
Follow Us on
8 लाख की इस इलेक्ट्रिक कार पर पूरी दुनिया फिदा, वर्ल्ड अर्बन कार अवॉर्ड जीता; 10-इंच स्क्रीन और 405Km रेंज

वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WCOTY 2025) की वर्ल्ड अर्बन कार कैटेगरी का अवॉर्ड BYD सीगल/डॉल्फिन मिनी ने जीत लिया है। इस इलेक्ट्रिक कार ने हुंडई इंस्टर/कैस्पर इलेक्ट्रिक और मिनी कूपर से आगे निकलकर इस अवॉर्ड को जीता। पिछले साल, 2024 वर्ल्ड अर्बन कार वोल्वो EX30 ने जीता था। BYD सीगल ब्रांड की सबसे छोटी कार है। इसे कुछ बाजारों में डॉल्फिन मिनी के नाम से जाना जाता है। चीनी बाजार में इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ बेचा जाता है। इके 30.08 kWh बैटरी के साथ बेस विटैलिटी एडिशन की कीमत CNY 69,800 (करीब 8 लाख रुपए) से शुरू होती है। वहीं, टॉप-स्पेक फ्लाइंग एडिशन में 38.88 kWh बैटरी वैरिएंट की कीमत CNY 85,800 (करीब 10 लाख रुपए) है।

4 मीटर से छोटी इलेक्ट्रिक कार
2025 BYD सीगल इलेक्ट्रिक कार का डायमेंशन पहले की ही तरह है। इसकी लंबाई में 3780 मिमी, चौड़ाई में 1715 मिमी, ऊंचाई में 1540 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2500 मिमी है। ​​इसके डिजाइन की बात करें तो सामने की तरफ इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए, सामने का हिस्सा पहले जैसा ही नजर आता है। पीछे की तरफ बिल्ड योर ड्रीम्स लेटरिंग को BYD लेटरिंग से बदल दिया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV

₹ 7.99 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 10 - 19.52 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस कार ने जीता वर्ल्ड लग्जरी कार अवॉर्ड 2025, खूबसूरत इतनी नजर हटना मु्श्किल!

15-इंच के स्टील व्हील मिलेंगे
बेस विटैलिटी एडिशन में व्हील कवर के साथ 15-इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। जबकि फ्रीडम एडिशन और फ्लाइंग एडिशन 16-इंच के एल्युमीनियम एलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें 4 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिल रहे हैं, जिसमें आर्कटिक ब्लू, वार्म सन व्हाइट, पोलर नाइट ब्लैक और पीच पिंक शामिल है। इंटीरियर कलर ऑप्शन में डीप ओशन ब्लू और ड्यून पिंक शामिल है।

ये भी पढ़ें:खत्म होने वाला है मारुति ई-विटारा का इंतजार, वैगनआर के पास खड़ी नजर आई

10.1-इंच की रोटेटेबल स्क्रीन से लैस
इसके फीचर की बात करें तो मोबाइल वायरलेस चार्जर, हीटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट्स से लैस हैं। इसमें 7-इंच की इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और 10.1-इंच की रोटेटेबल इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी है। इसका 30.08 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर करीब 305Km की रेंज और 38.8 kWh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 405Km की रेंज देता है। ये 4.9 सेकंड में 0-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।