मारुति की सेल में हल्की गिरावट, लेकिन इस कंपनी ने SUVs के दम पर हथिया ली मार्केट; नंबर-2 पर जमाया कब्जा
अप्रैल 2025 की कार बिक्री रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इसके मुताबिक महिंद्रा ने बाजी मारते हुए नंबर-2 पर कब्जा जमाया है। हालांकि, बिक्री में हल्की गिरावट के बावजूद भी टॉप पोजिशन अभी भी मारुति सुजुकी के पास बरकरार है।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अप्रैल 2025 में कुल 3,49,939 कारें बेची गई हैं, जो पिछले साल अप्रैल 2024 के मुकाबले करीब 1.55% ज्यादा है। भले ही बढ़त मामूली हो, लेकिन कुछ कंपनियों ने इस महीने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इसमें मारुति सुजुकी ने नंबर-1 की पोजिशन हासिल की है, तो आइए जानते हैं कि किस कंपनी ने धमाल मचाया और किसकी रफ्तार धीमी हुई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
मारुति सुजुकी – नंबर-1, लेकिन हल्की गिरावट
मारुति सुजुकी ने इस महीने सबसे ज्यादा 1,38,021 कारें बेचीं और 39.44% का मार्केट शेयर बरकरार रखा। लेकिन, पिछले साल अप्रैल में 1,39,173 कारें बिकी थीं, यानी इस बार 1,152 यूनिट की कमी और 0.83% की गिरावट दर्ज की गई।
महिंद्रा – SUV किंग बना नंबर 2
महिंद्रा ने सबको चौंकाते हुए 48,405 यूनिट्स बेचीं और 13.83% मार्केट शेयर हासिल किया। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 25% की बढ़ोतरी की और 9,709 यूनिट्स ज्यादा बेचीं। महिंद्रा की यह ग्रोथ उसकी दमदार SUV लाइनअप का नतीजा है।
टाटा और हुंडई – कांटे की टक्कर
टाटा मोटर्स ने इस अप्रैल में 44,065 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 6.07% कम है। हुंडई की बिक्री 43,642 यूनिट्स रही, यानी कि इसकी बिक्री में 11.37% की गिरावट दर्ज की गई। इन दोनों ब्रांड्स के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा, लेकिन गिरावट ने दोनों की रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी।
टोयोटा और किआ– स्थिर प्रदर्शन, हल्की बढ़त
टोयोटा ने 23,344 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 15.70% की बढ़ोतरी देखी गई।वहीं, किआ ने 21,618 यूनिट्स के साथ 9.15% की ग्रोथ दर्ज की। बता दें कि दोनों ब्रांड्स लगातार अपने पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं।
BYD – चीन की कंपनी की जबरदस्त छलांग
BYD ने सिर्फ 346 यूनिट्स बेचीं, लेकिन 120.38% की सालाना ग्रोथ के साथ सबको चौंका दिया। यह भारत में EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) अपनाने की बढ़ती प्रवृत्ति का संकेत है।
होंडा, रेनो, निसान – लगातार गिरावट
होंडा – 4,833 यूनिट्स (22.70% गिरावट)
रेनो – 2,830 यूनिट्स (29.88% गिरावट)
निसान – 1,821 यूनिट्स (19.35% गिरावट)
लक्जरी सेगमेंट में मर्सिडीज आगे, BMW पीछे
मर्सिडीज-बेंज – 1,323 यूनिट्स (18.63% गिरावट)
BMW – 1,234 यूनिट्स (केवल 2.91% गिरावट)
लक्जरी कार बाजार में मर्सिडीज की बादशाहत बनी रही, लेकिन BMW भी पीछे नहीं है।
अन्य ब्रांड्स की परफॉर्मेंस:
Skoda-VW – 9,458 यूनिट्स (39.48% बढ़त)
JSW-MG Motor – 4,871 यूनिट्स (14.16% बढ़त)
Force Motors – 832 यूनिट्स (7.22% बढ़त)
JLR (Jaguar Land Rover) – 396 यूनिट्स (31.13% बढ़त)
अप्रैल 2025 की सेल्स रिपोर्ट बताती है कि भारतीय कार बाजार अब धीरे-धीरे SUV और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है। जहां महिंद्रा और BYD जैसे ब्रांड्स तेजी से उभर रहे हैं, वहीं पुरानी दिग्गज कंपनियों को नई रणनीति अपनानी होगी। आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि बाजार की दिशा क्या होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।