गजब! महिंद्रा की इन दोनों EV पर टूटे ग्राहक; महज 40 दिनों में 6300 से ज्यादा घरों में पहुंची कार
महिंद्रा की पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e और BE 6 ताबड़तोड़ बिक्री हासिल कर रही है। कंपनी ने 20 मार्च, 2025 को अपने दोनों मॉडलों की डिलीवरी शुरू की थी।

महिंद्रा की पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e और BE 6 ताबड़तोड़ बिक्री हासिल कर रही है। कंपनी ने 20 मार्च, 2025 को अपने दोनों मॉडलों की डिलीवरी शुरू की थी। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि दोनों मॉडलों की 6,300 से ज्यादा यूनिट की डिलीवरी की जा चुकी है। जबकि इसका वेटिंग पीरियड 4 से 5 महीने तक है। बता दें कि बढ़ती मांग के साथ महिंद्रा XEV 9e और BE 6 के लिए प्रोडक्शन को लगातार बढ़ा रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
इतनी है ईवी की कीमत
भारतीय मार्केट में महिंद्रा BE 6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये से 26 लाख रुपये तक जाती है। जबकि महिंद्रा XEV 9e की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत भारतीय मार्केट में 21.90 लाख रुपये से लेकर 30.50 लाख रुपये तक जाती है।
682 किमी तक मिलता है रेंज
महिंद्रा की दोनों ई-एसयूवी में या तो 59kWh और 79kWh की बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि ग्राहकों को महिंद्रा BE 6 में 556km से 682km तक रेंज मिलता है। जबकि महिंद्रा XEV 9e ग्राहकों को 542km से 656km तक रेंज ऑफर करती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।