जिसे अमिताभ से लेकर अंबानी तक चलाते हैं, अब उस SUV से चलेंगे एक्टर राहुल देव; पहाड़ों पर भी सरपट दौड़ जाएगी
बॉलीवुड एक्टर राहुल देव ने हाल ही में 2 करोड़ की नई लैंड रोवर डिफेंडर SUV (Land Rover Defender SUV) खरीदी है। ये लग्जरी SUV कई गजब फीचर्स से लैस है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

बॉलीवुड के हैंडसम और दमदार एक्टर्स में शुमार राहुल देव ने हाल ही में एक शानदार लग्जरी SUV खरीदी है। राहुल देव ने हाल ही में लैंड रोवर डिफेंडर 110 (Land Rover Defender 110) की डिलीवरी ली है। ये SUV ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए मशहूर है। लेकिन, अब बॉलीवुड सितारों की भी पहली पसंद बनती जा रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Land Rover Defender
₹ 1.04 - 2.79 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
डिफेंडर की डिलीवरी का खास वीडियो
राहुल देव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डीलरशिप पर अपनी नई चमचमाती SUV की डिलीवरी लेते दिख रहे हैं। व्हाइट कलर की इस दमदार SUV को देखकर उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी। खास बात ये रही कि डीलरशिप ने ये गाड़ी तय समय से एक दिन पहले ही डिलीवर कर दी, जिससे राहुल देव और भी ज्यादा खुश नजर आए।
क्यों है लैंड रोवर डिफेंडर इतनी खास?
लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) ना सिर्फ अपने रफ एंड टफ लुक्स के लिए जानी जाती है, बल्कि इसके फीचर्स भी किसी फाइव-स्टार होटल के कमरे से कम नहीं लगते हैं।
इस SUV में 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले, मैरिडियन साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन, 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट और भी कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन और वैरिएंट
राहुल देव ने डिफेंडर 110 (Defender 110) वर्जन खरीदा है, जो 5-डोर मॉडल होता है। ये गाड़ी पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में आती है। इंजन ऑप्शन में 2.0L पेट्रोल इंजन, 3.0L पेट्रोल इंजन और 3.0L डीजल इंजन है। हाई-परफॉर्मेंस के लिए 5.0L V8 इंजन भी उपलब्ध है। हर वैरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4WD सिस्टम स्टैंडर्ड आता है, जो इसे किसी भी सड़क पर चलने में सक्षम बनाता है।
बॉलीवुड में डिफेंडर का जलवा
राहुल देव से पहले करीना कपूर, संजय दत्त, सनी देओल, अर्जुन कपूर जैसे बड़े सितारे भी इस SUV को अपने गैराज में शामिल कर चुके हैं। सिर्फ फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इसके मालिक हैं।
कीमत कितनी है?
कीमत की बात करें तो लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) की कीमत भारत में 1.05 करोड़ से शुरू होकर 2.79 करोड़ (एक्स-शोरूम) तक जाती है। राहुल देव की ये नई SUV भी 2 करोड़ के करीब की बताई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।