hero motocorp two-wheeler sales declined by about 43 percent in april 2025 धड़ाम से गिरी दुनिया की नंबर-1 टू-व्हीलर कंपनी की बिक्री, 43% की आई गिरावट; जानिए इसकी वजह, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़hero motocorp two-wheeler sales declined by about 43 percent in april 2025

धड़ाम से गिरी दुनिया की नंबर-1 टू-व्हीलर कंपनी की बिक्री, 43% की आई गिरावट; जानिए इसकी वजह

दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में भारी गिरावट देखी जा रही है। बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 में हीरो मोटोकॉर्प को महज 3,05,406 ग्राहक मिले।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 2 May 2025 10:11 AM
share Share
Follow Us on
धड़ाम से गिरी दुनिया की नंबर-1 टू-व्हीलर कंपनी की बिक्री, 43% की आई गिरावट; जानिए इसकी वजह

दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की बिक्री में अचानक भारी गिरावट देखी जा रही है। बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 में हीरो मोटोकॉर्प ने महज 3,05,406 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 5,33,585 यूनिट था। इस दौरान सालाना आधार पर हीरो मोटोकॉर्प के टू-व्हीलर की बिक्री में 42.76 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि मासिक आधार पर हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में 44.43 पर्सेंट की गिरावट आई। कंपनी ने बताया कि इस गिरावट की वजह अप्रैल में 4 दिनों के लिए प्रोडक्शन का बंद रहना रहा। आइए पूरी खबर को विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें:इस कंपनी की मोटरसाइकिल खरीदने टूट पड़े लोग, शुरुआती कीमत 1.75 लाख

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hero Lectro F6i

Hero Lectro F6i

₹ 57,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Electric Photon

Hero Electric Photon

₹ 1.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Lectro H3

Hero Lectro H3

₹ 27,999 - 30,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Lectro C5X

Hero Lectro C5X

₹ 41,999

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Electric Flash

Hero Electric Flash

₹ 59,640

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Electric Atria

Hero Electric Atria

₹ 77,690

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

42% घट गई मोटरसाइकिल की बिक्री

बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने बीते महीने कुल 2,86,089 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में हीरो मोटोकॉर्प ने कुल 4,96,542 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। इस दौरान सालाना आधार पर हीरो मोटरसाइकिल की बिक्री में 42.38 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री में मोटरसाइकिल की हिस्सेदारी अकेले 93.67 पर्सेंट रही।

ये भी पढ़ें:12 महीने की सेल्स के बाद पेट्रोल से चलने वाले 3 स्कूटर पर भारी पड़ा ये मॉडल

एक्सपोर्ट में भी आई गिरावट

दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प ने बीते महीने कुल 19,317 यूनिट स्कूटर की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 37,043 यूनिट रहा था। बता दें कि इस दौरान हीरो के स्कूटर की बिक्री में सालाना आधार पर 47.79 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि हीरो मोटोकॉर्प ने बीते महीने कुल 16,882 यूनिट टू-व्हीलर का एक्सपोर्ट भी किया। हालांकि, इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प के एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 16.79 पर्सेंट की गिरावट देखी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।