बीते महीने इस कंपनी की कारों से रूठे ग्राहक, एक्सपोर्ट में भी 77% की गिरावट; जानिए डिटेल्स
होंडा (Honda) की कारों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 की बात करें तो इस दौरान होंडा को डॉमेस्टिक मार्केट में कुल 3,360 नए ग्राहक मिले।

होंडा (Honda) की कारों को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। इनमें होंडा एलिवेट, होंडा अमेज और होंडा सिटी जैसी कार जबरदस्त पॉपुलर है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 की बात करें तो इस दौरान होंडा को डॉमेस्टिक मार्केट में कुल 3,360 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान डोमेस्टिक मार्केट में होंडा की कार बिक्री सालाना आधार पर 22.78 पर्सेंट घट गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 4,351 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी की कार बिक्री के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda City
₹ 11.82 - 16.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11.91 - 16.93 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Amaze
₹ 8.1 - 11.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City Hybrid
₹ 19 - 20.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
77% घट गया एक्सपोर्ट
दूसरी ओर एक्सपोर्ट में भी बीते महीने भारी गिरावट देखने को मिली। बता दें कि बीते महीने होंडा ने कुल 1,511 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 6,516 यूनिट था। यानी कि बीते महीने होंडा के एक्सपोर्ट में सालाना आधार पर 76.81 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। बता दें कि बीते महीने डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट को मिलाकर होंडा ने कुल 4,871 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यह आंकड़ा 10,867 यूनिट था।
मासिक आधार पर भी बिक्री में आई गिरावट
बीते महीने होंडा की कार बिक्री में मासिक आधार पर भी गिरावट देखी गई। बता दें कि मार्च, 2025 में होंडा को डॉमेस्टिक मार्केट में कुल 7,228 नए ग्राहक मिले थे। यानी की मासिक आधार पर बीते महीने होंडा की बिक्री में 53.51 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। बता दें कि होंडा निकट भविष्य में भारतीय मार्केट में अपने कई नए मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के अपकमिंग मॉडल में होंडा एलिवेट इलेक्ट्रिक भी शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।