Honda Hornet CB750 India launch in coming days, check all details धमाल मचाने आ रही होंडा की ये धाकड़ बाइक, ₹17.44 लाख वाली मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर; जानिए खासियत, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Honda Hornet CB750 India launch in coming days, check all details

धमाल मचाने आ रही होंडा की ये धाकड़ बाइक, ₹17.44 लाख वाली मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर; जानिए खासियत

नई होंडा हॉर्नेट CB750 (Honda Hornet CB750) भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। ये बाइक दमदार स्टाइल, जबरदस्त परफॉर्मेंस और किफायती प्राइस के साथ मार्केट में एंट्री करेगी। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 22 May 2025 01:28 AM
share Share
Follow Us on
धमाल मचाने आ रही होंडा की ये धाकड़ बाइक, ₹17.44 लाख वाली मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर; जानिए खासियत

अगर आप मिडलवेट नेकेड बाइक्स के दीवाने हैं, तो अब इंतजार खत्म होने वाला है।कंपनी जल्द ही अपनी शानदार होंडा हॉर्नेट CB750 (Honda Hornet CB750) को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह बाइक न सिर्फ दमदार इंजन के साथ आती है, बल्कि इसकी कीमत भी उस परफॉर्मेंस के मुकाबले काफी आकर्षक मानी जा रही है। आइए होंडा हॉर्नेट CB750 (Honda Hornet CB750) की कुछ खास बातें जानते हैं।

ये भी पढ़ें:मार्केट में जल्द दस्तक देने जा रही मारुति ई विटारा, अगले महीने हो सकती है लॉन्च

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.7 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC

₹ 95,677 - 99,476

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 390 Duke

KTM 390 Duke

₹ 2.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Ronin

TVS Ronin

₹ 1.35 - 1.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

होंडा हॉर्नेट CB750 की खास बातें

होंडा हॉर्नेट CB750 (Honda Hornet CB750) के खासियत की बातें करें तो इसमें 755cc, लिक्विड-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 9500rpm पर 92hp की पावर और 7250rpm पर 75Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसका वजन 192 किलो (कर्ब वेट) का है। इसकी सीट हाइट 795mm की है।

कीमत क्या है?

इसके संभावित कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 8.80 लाख रुपये से 9.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स में किसी से कम नहीं

होंडा हॉर्नेट CB750 (Honda Hornet CB750) में आपको 4 राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसमें स्पोर्ट (Sport), स्टैंडर्ड (Standard), रेन (Rain) और यूजर (User) मोड्स मिलते हैं, जो आपको हर तरह के मौसम और सड़क के हिसाब से राइडिंग का अनुभव देते हैं। इसके अलावा बाइक में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लिप/असिस्ट क्लच, ऑल-LED लाइटिंग, ब्लूटूथ TFT डिस्प्ले और बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर (ऐड-ऑन के तौर पर) जैसे फीचर्स मिलते हैं।

किनसे होगी टक्कर?

होंडा हॉर्नेट CB750 (Honda Hornet CB750) की सबसे बड़ी खासियत इसका पावर-टू-प्राइस रेशियो है। इसकी तुलना CB650R (Honda की ही दूसरी नेकेड बाइक) से की जा सकती है। इसके रायवल बाइक अप्रिलिया ट्यूनो 660 (Aprilia Tuono 660) की कीमत 17.44 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो कि हॉर्नेट (Hornet) से करीब दोगुनी है। अगर आप 10 लाख से कम में एक दमदार, स्टाइलिश और फीचर-लैस नेकेड बाइक चाहते हैं, तो CB750 Hornet परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

ये भी पढ़ें:सबको है मारुति की इस इलेक्ट्रिक कार का इंतजार! 500 km से ज्यादा मिलेगा रेंज

कहां बनेगी ये बाइक?

होंडा हॉर्नेट CB750 (Honda Hornet CB750) को CBU (Completely Built Unit) के रूप में भारत लाया जाएगा। यानी इसका प्रोडक्शन भारत के बाहर होगा और यहां सीधे असेंबल करके बेचा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।