पैसों का रखिए तैयार, नए अंदाज में आ रही जावा की यह धांसू बाइक, जानिए संभावित डिटेल्स
जावा अपनी धांसू बाइक 42 FJ को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि हाल ही में नई जावा 42 FJ को बड़े बदलाव के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

निकट भविष्य में नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, जावा अपनी धांसू बाइक 42 FJ को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि हाल ही में नई जावा 42 FJ को बड़े बदलाव के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई बाइक को कंपनी आने वाले महीनों में लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं नई जावा 42 FJ के संभावित फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Jawa 42
₹ 1.73 - 1.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jawa 42 Bobber
₹ 2.12 - 2.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jawa 42 FJ
₹ 1.99 - 2.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha FZ-FI V3
₹ 1.17 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha FZ-X
₹ 1.37 - 1.41 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha FZ-S Fi Hybrid
₹ 1.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी दिखेगी बाइक
टेस्टिंग के दौरान दिख रहे टेस्ट म्यूल में मौजूदा बाइक के डुअल एग्जॉस्ट की जगह सिंगल-साइड एग्जॉस्ट है। एक एग्जॉस्ट हटाने से सबसे पहले कुछ किलो वजन कम करने में मदद मिलेगी। इससे बाइक के पावर-टू-वेट अनुपात को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, बाइक को अलग पहचान देने के लिए नए रंग या ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
दमदार इंजन से लैस होगी बाइक
दूसरी ओर पावरट्रेन के तौर पर नई जावा 42 FJ में 334cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया जाएगा। बाइक का इंजन 28.7bhp की अधिकतम पावर और 29.62Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच है।
(फोटो क्रेडिट- ‘X’)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।