Mahindra Sales April 2025 82 pc YoY Growth in Exports, check sales report देश से लेकर विदेश तक इस भारतीय कंपनी की SUV की डिमांड, निर्यात में आई 82% की भारी उछाल; 30 दिन में धकाधक 52330 यूनिट सेल, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Sales April 2025 82 pc YoY Growth in Exports, check sales report

देश से लेकर विदेश तक इस भारतीय कंपनी की SUV की डिमांड, निर्यात में आई 82% की भारी उछाल; 30 दिन में धकाधक 52330 यूनिट सेल

महिंद्रा ने अप्रैल 2025 में धमाकेदार बिक्री हासिल की है। कंपनी के निर्यात में 82% की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है, जिससे पता चलता है कि देश से लेकर विदेश तक इस भारतीय कंपनी की SUVs का भौकाल है।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 1 May 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
देश से लेकर विदेश तक इस भारतीय कंपनी की SUV की डिमांड, निर्यात में आई 82% की भारी उछाल; 30 दिन में धकाधक 52330 यूनिट सेल

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2025 में एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह SUV सेगमेंट की बादशाह है। कंपनी ने इस महीने में 52,330 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में दमदार प्रदर्शन देखने को मिला, तो आइए आंकड़ों के जरिए जानते हैं कि महिंद्रा ने क्या-क्या कमाल किया। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति की ये कार रही बेस्टसेलिंग प्रीमियम हैचबैक, कीमत मात्र ₹6.70 लाख

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo

₹ 14.59 - 17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero

Mahindra Bolero

₹ 9.79 - 10.91 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.99 - 15.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

52,330 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री

अप्रैल 2025 में महिंद्रा ने कुल 52,330 पैसेंजर व्हीकल (Passenger Vehicles) बेचे और सबसे खास बात यह है कि ये सभी SUVs थी। इसका मतलब है कि अब महिंद्रा पूरी तरह से SUV निर्माता बन चुकी है और यह उपलब्धि बहुत कम कंपनियां हासिल कर पाई हैं।

पिछले साल अप्रैल 2024 में कंपनी ने 41,008 SUVs बेची थीं। इस बार कंपनी ने 27.61% की सालाना बढ़त (YoY Growth) दर्ज की, जो कि लगभग 11,322 यूनिट्स ज्यादा हैं।

मार्च 2025 की तुलना में भी इस बार बिक्री में उछाल आया है। उस महीने महिंद्रा ने 48,048 यूनिट्स बेची थीं, जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा बढ़कर 52,330 पर पहुंच गया। इसका मतलब है कि 8.91% की मासिक बढ़त (MoM Growth) हो रही है।

निर्यात में जबरदस्त छलांग – 82% की बढ़त

महिंद्रा ने सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। अप्रैल 2025 में कंपनी ने विदेशों में 3,381 SUVs निर्यात कीं, जबकि अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 1,857 था। इसका मतलब है कि 82% की सालाना बढ़त और 1,527 यूनिट्स ज्यादा निर्यात हुआ।

यह दिखाता है कि महिंद्रा की गाड़ियों की डिमांड अब विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। खासकर उनकी दमदार और स्टाइलिश SUVs की डिमांड ज्यादा है।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा ने बंद किए थार के वो भौकाली 8 वैरिएंट, जिसमें आता था राजाओं वाला फील

कॉमर्शियल व्हीकल्स (CV) में मिला-जुला प्रदर्शन

जहां एक ओर SUV सेगमेंट में हर तरफ हरियाली ही हरियाली है, वहीं कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में मिश्रित नतीजे देखने को मिले। LCV 2T – 3.5T सेगमेंट में महिंद्रा ने 19,141 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 9% ज्यादा हैं। LCV > 3.5T + MHCV सेगमेंट में भी 1,196 यूनिट्स बिकीं, जो 10% की बढ़त है। लेकिन LCV < 2T कैटेगिरी में बिक्री घटकर 2,652 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल से 21% कम है। 3-व्हीलर (3W) सेगमेंट में मामूली 1% की गिरावट दर्ज की गई, जहां बिक्री 5,470 यूनिट्स रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।