mahindra suv will become costlier by 3 percent from april मारुति, हुंडई, टाटा के बाद महिंद्रा की कार खरीदना भी होगा महंगा, नई कीमतें अप्रैल से लागू, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra suv will become costlier by 3 percent from april

मारुति, हुंडई, टाटा के बाद महिंद्रा की कार खरीदना भी होगा महंगा, नई कीमतें अप्रैल से लागू

दिग्गज देसी कार निर्माता महिंद्रा (Mahindra) ने शुक्रवार को एसयूवी और कमर्शियल व्हीकल (CV) रेंज की कीमतों में 3 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतें अप्रैल से लागू होंगी।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 March 2025 10:28 PM
share Share
Follow Us on
मारुति, हुंडई, टाटा के बाद महिंद्रा की कार खरीदना भी होगा महंगा, नई कीमतें अप्रैल से लागू

दिग्गज देसी कार निर्माता महिंद्रा (Mahindra) ने शुक्रवार को एसयूवी और कमर्शियल व्हीकल (CV) रेंज की कीमतों में 3 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतें अप्रैल से लागू होंगी। यानी की अप्रैल से थार, स्कॉर्पियो और XUV700 जैसी महिंद्रा एसयूवी महंगी हो जाएंगी। इससे पहले टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी कंपनियों ने भी अपनी कार कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा ने शुरू की 682 km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी, जानिए डिटेल्स

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Ferrari Purosangue SUV

Ferrari Purosangue SUV

₹ 10.5 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Lamborghini Revuelto

Lamborghini Revuelto

₹ 8.89 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 11.13 - 20.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ये रही कीमतों में बढ़ोतरी की वजह

महिंद्रा ने इस बढ़ोतरी के लिए बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की ऊंची कीमतों को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि बढ़ोतरी की सीमा अलग-अलग मॉडलों में अलग-अलग है। कीमतों में बढ़ोतरी के ऐलान से पहले महिंद्रा के शेयर बीएसई पर 1.08 पर्सेंट यानी 30.45 रुपये की गिरावट के साथ 2,799.30 रुपये पर बंद हुए।

ये भी पढ़ें:क्रेटा के साइज बराबर आ रही ये इलेक्ट्रिक हैचबैक, फुल चार्ज पर 350km दौड़ेगी!

इन कंपनियों ने भी बढ़ाए दाम

इससे पहले मारुति सुजुकी ने अप्रैल से अपनी कार कीमतों में 4 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वहीं, टाटा मोटर्स ने भी इनपुट लागत में बढ़ोतरी के कारण 1, अप्रैल से कमर्शियल व्हीकल रेंज में 2 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। दूसरी ओर हुंडई इंडिया ने भी इस सप्ताह की शुरुआत में अप्रैल से अपने सभी मॉडल रेंज की कीमतों में 3 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी की घोषणा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।