mahindra starts deliveries of be 6e with 682 km range महिंद्रा ने शुरू की 682 km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी, जानिए पूरी डिटेल्स, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra starts deliveries of be 6e with 682 km range

महिंद्रा ने शुरू की 682 km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी, जानिए पूरी डिटेल्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने हाल में ही लॉन्च हुई अपनी इलेक्ट्रिक कार BE 6e की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसके अलावा, कंपनी ने XEV 9e की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 March 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
महिंद्रा ने शुरू की 682 km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी, जानिए पूरी डिटेल्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने हाल में ही लॉन्च हुई अपनी इलेक्ट्रिक कार BE 6e की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसके अलावा, कंपनी ने XEV 9e की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। बता दें कि यह इलेक्ट्रिक 5-सीटर एसयूवी महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। भारतीय मार्केट में ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये है। आइए जानते हैं ईवी के फीचर्स और बैटरी रेंज के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें:भारत में शुरू हुई महिंद्रा XEV 9e की डिलीवरी, सिंगल चार्ज पर 500 km दौड़ेगी कार

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 21.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 18.98 - 26.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 30.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं कार के फीचर्स

दूसरी ओर डिजाइन के तौर पर ईवी में हेडलैंप के चारों ओर C-साइज के LED DRLs, यूनिक ग्लास रूफ, ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इल्यूमिनेटेड लोगो, लेदरेट स्टीयरिंग व्हील, सीट अपहोल्स्ट्री, 19-इंच के अलॉय व्हील और अडैप्टिव सस्पेंशन दिया गया है। जबकि कार के केबिन में वायरलेस डिवाइस चार्जिंग, 7-एयरबैग, एक हेड-अप डिस्प्ले, ट्विन स्क्रीन और एक 360-डिग्री कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:क्रेटा के साइज बराबर आ रही ये इलेक्ट्रिक हैचबैक, फुल चार्ज पर 350km दौड़ेगी!

682 किमी का मिलता है रेंज

पावरट्रेन के तौर पर महिंद्रा BE 6e में 59 kWh और 79 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। दोनों को फास्ट चार्जिंग के लिए डिजाइन किया गया है जो 175 kW चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बता दें कि 79 kWh बैटरी पैक से लैस BE 6e फुल चार्ज करने पर 682 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।