इस SUV की पीछे 'हाथ धोकर' ऐसे पड़े ग्राहक, वेटिंग पीरियड 1.5 साल तक पहुंचा; लेने से पहले देख लो डिटेल
महिंद्रा की थार रॉक्स को भारतीय बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिसके चलते इसका वेटिंग पीरियड भी 2026 तक पहुंच गया है। ऐसे में कंपनी भी प्रोडक्शन बढ़ाकर इस SUV के वेटिंग पीरियड को कम करना चाहती है।

महिंद्रा की थार रॉक्स को भारतीय बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिसके चलते इसका वेटिंग पीरियड भी 2026 तक पहुंच गया है। ऐसे में कंपनी भी प्रोडक्शन बढ़ाकर इस SUV के वेटिंग पीरियड को कम करना चाहती है। कंपनी के मुताबिक, थार रॉक्स बुक करने वाले ग्राहक अगले 9 से 15 महीनों में डिलीवरी की उम्मीद कर सकते हैं, जो कि वैरिएंट के ऊपर डिपेंड करता है। महिंद्रा के पास थार रॉक्स के लिए बहुत बड़ा ऑर्डर बैकलॉग है। ऐसे में आप इस लाइफस्टाइल SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसके अलग-अलग वैरिएंट का वेटिंग पीरियड पता होना चाहिए।
वर्तमान में थार रॉक्स के बेस-स्पेक MX1 वैरिएंट और टॉप-स्पेक AX7L 4×4 ट्रिम के लिए 18 महीने तक का वेटिंग पीरियड है। MX3, AX3L, MX5 और AX5L जैसे मिड-स्पेक ट्रिम्स में 6 महीने तक की वेटिंग है। वहीं, AX7L 4×2 ट्रिम में 10 महीने तक का वेटिंग पीरियड है।
>> थार रॉक्स MX1 पर 18 महीने (1.5 साल) तक का वेटिंग पीरियड
>> थार रॉक्स AX7L 4×4 पर 18 महीने (1.5 साल) तक का वेटिंग पीरियड
>> थार रॉक्स AX7L 4×2 पर 10 महीने तक का वेटिंग पीरियड
>> थार रॉक्स MX3, AX3L, MX5 और AX5L पर 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड
थार रॉक्स का बेस वैरिएंट MX1 है। इस ट्रिम में बहुत शानदार फीचर्स दिए हैं। इसके सभी फीचर्स की डिटेल जानने के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार और करना होगा। वैसे, थार रॉक्स में तगड़े सेफ्टी फीचर्स भी मिलने वाले हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 162hp का मैक्सिमम पावर और 330Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसमें एक एन्य डीजल ऑप्शन भी मिलता है। ये 2.2-लीटर डीजल इंजन है, जो 152hp का मैक्सिमम पावर और 330Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट कता है। ये दोनों इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएंगे।
जहां तक थार रॉक्स के सेफ्टी फीचर्स की डिटेल सामने आई है उसके मुताबिक इसमें कैमरा बेस्ड लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है। SUV के चारों व्हील पर डिस्क ब्रेक, 6 एयरबैग, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, TCS, TPMS और ESP कुछ अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। ऑफ-रोडिंग को आसान बनाने के लिए महिंद्रा क्रॉल स्मार्ट असिस्ट (CSA) और इंटेली टर्न असिस्ट (ITA) के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से लॉक होने वाला रियर डिफरेंस भी दे रही है। कुल मिलाकर ये सभी फीचर्स इसे काफी एडवांस्ड SUV बना देते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।