अब AR रहमान ड्राइव करेंगे भारत की सबसे स्मार्ट ई-कार, इस SUV में बजेगी उनकी खुद की धुन; सिंगल चार्ज में 500km दौड़ेगी
AR रहमान ने हाल ही में महिंद्रा XEV 9e की डिलीवरी ली है। ये इलेक्ट्रिक SUV कई गजब फीचर्स से लैस है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

भारत के मशहूर म्यूजिशियन AR रहमान ने हाल ही में महिंद्रा की स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से लैस महिंद्रा XEV 9e (Mahindra XEV 9e) की डिलीवरी ली है। खास बात ये है कि उन्होंने इसके टैंगो रेड (Tango Red) कलर वैरिएंट को चुना है, जो इस मॉडल में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। AR रहमान सिर्फ इस कार के मालिक ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने महिंद्रा (Mahindra) के लिए इस इलेक्ट्रिक SUV के नोटिफिकेशन और वार्निंग साउंड भी कंपोज किए हैं। अब जब गाड़ी में कोई अलर्ट बजेगा, तो रहमान की बनाई धुनें आपके कानों में मधुरता भरेंगी।
बॉलीवुड में XEV 9e की धूम
AR रहमान से पहले अनुराग कश्यप भी महिंद्रा XEV 9e को खरीद चुके हैं। इससे साफ है कि यह SUV सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि सेलेब्रिटीज को भी खूब भा रही है।
महिंद्रा XEV 9e: कीमत और वैरिएंट
महिंद्रा XEV 9e की कीमतें 21.90 लाख से शुरू होकर 30.50 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। यह कीमतें फिलहाल इंट्रोडक्टरी हैं यानी आने वाले समय में बदलाव संभव है।
बैटरी और परफॉर्मेंस: दमदार और भरोसेमंद
इसमें 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी पैक मिलते हैं। रेंज की बात करें तो बड़ी बैटरी वाला मॉडल एक चार्ज में लगभग 500 किमी. की दूरी तय कर सकता है। वहीं, ये ईवी फास्ट चार्जिंग (175 kW DC फास्ट चार्जर से) से सिर्फ 20 मिनट में 20-80% तक चार्जिंग हो जाती है। ये ईवी 224 bhp से 278 bhp तक का आउटपुट जेनरेट करने में सक्षम है।

लुक्स और फीचर्स में नंबर-1
XEV 9e का कूपे SUV डिजाइन, LED हेडलाइट्स और बैक-टू-बैक LED टेललाइट्स इसे सड़क पर एक अलग पहचान देता है। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें 3 12.3-इंच की स्क्रीन (ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट और को-पैसेंजर स्क्रीन), 16-स्पीकर साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक पार्किंग और ADAS फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील विथ लाइटिंग लोगो देखने को मिलता है।
म्यूजिक से SUV तक – AR रहमान का सफर
AR रहमान ने सिर्फ धुनों से लोगों को दीवाना नहीं बनाया, अब वो इलेक्ट्रिक राइड में भी एक नई प्रेरणा बन गए हैं। महिंद्रा XEV 9e न केवल डिजाइन और टेक्नोलॉजी में दमदार है, बल्कि इसकी हर डिटेल में प्रीमियम फील झलकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।