A UP youth kidnapped mother of two children 2 lakh cash jewellery also missing husband lodged FIR against 3 2 बच्चों की मां को उड़ा ले गया यूपी का युवक, 2 लाख कैश और जेवर भी गायब; पति ने 3 पर कराया FIR, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़A UP youth kidnapped mother of two children 2 lakh cash jewellery also missing husband lodged FIR against 3

2 बच्चों की मां को उड़ा ले गया यूपी का युवक, 2 लाख कैश और जेवर भी गायब; पति ने 3 पर कराया FIR

  • महिला का पति मजदूरी के लिए बाहर रहता था। उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी उसके घर पर आते थे। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानSat, 12 April 2025 04:54 PM
share Share
Follow Us on
2 बच्चों की मां को उड़ा ले गया यूपी का युवक, 2 लाख कैश और जेवर भी गायब;  पति ने 3 पर कराया FIR

बिहार के अररिया में दो बच्चों की मां का अपहरण किये जाने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पलासी थाना में रायबरेली उत्तर प्रदेश के एक युवक सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। नामजदों में सूरज कुमार राजपुत्र लोधी के अलावे कुलदीप कुमार राजपुत्र व गुलशन राजपुत्र लोधी शामिल हैं। तीनों उत्तर प्रदेश रायबरेली जिले के डालमोल थाना क्षेत्र स्थित ठाकरैन कुकुर कट्टा कुरवा का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक तीनों पलासी प्रखंड क्षेत्र के बरदबट्टा ईंट भट्ठा में काम करते हैं। दर्ज मामले में महिला के पति ने बताया कि करीब एक माह पूर्व वे मजदूरी कमाकर घर वापस लौटे थे। गुप्त सूचना मिली कि मेरी गैरमौजूदगी में उक्त तीनों नामजदों का मेरे घर आना जाना है। साथ ही मेरी पत्नी से अच्छा मेलजोल था । वे अपने स्तर से इसका पता लगाने लगा। इसी क्रम में बीते तीन अप्रैल को दिन के करीब दस बजे घर लौटा तो देखा कि मेरा दोनों बच्चा (09 वर्ष एवं 07 वर्ष) रो रहा है। मेरी पत्नी घर से गायब है।

ये भी पढ़ें:कमरे में एक लड़की, एक महिला और दो लड़के; मोहल्ले में चल रहा था सेक्स रैकेट

घर के अंदर जाकर देखा, तो बक्सा खुला हुआ है। उसमें रखा दो लाख रुपये नकदी व जेबरात भी गायब है। खोजबीन के दौरान पता चला कि बरदबट्टा ईंट भट्ठा में कार्यरत सूरज कुमार राजपुत्र लोधी ने अपने सहयोगियों की मदद से मेरी पत्नी को अगवा कर कहीं ले गया है। उक्त युवक को फोन करने पर भी नहीं उठा रहा है।

ये भी पढ़ें:बचाओ, मुझे गोली मार दिया है, पानी पिला दो; तड़पते-चिल्लाते दम तोड़ गया युवक

इस मामले में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। जल्द ही महिला को खोज लिया जाएगा। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग के ऐंगल से भी छानबीन कर रही है। हालांकि पति ने किडनैपिंग का केस दर्ज कराया है।