‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मेरे बेटे ने लीड किया, गदगद दिखे एयर मार्शल एके भारती के पिता; गांव की बात भी बताई
जीवछलाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'जब से मालूम हुआ है तब से काफी गर्व हो रहा है। ऑपरेशन के बारे में पहले तो नहीं मालूम था। लेकिन पेपर में जब ऑपरेशन सिंदूर के बारे में आने लगा तब काफी गर्व हो रहा है। वो देश के लिए जो कर रहे हैं उसपर काफी गर्व हो रहा है। एके भारती एक साल पहले यहां आए थे।'

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के दांत खट्टे करने वाली भारतीय सेना पर पूरा देश गर्व कर रहा है। इस ऑपेरशन को लीड करने वाले भारतीय वायुसेना के डीजीएओ एके भारती बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं। एके भारती की इस कामयाबी पर उनके पिता भी फूले नहीं समा रहे हैं। मीडिया से बातचीत में गदगद नजर आ रहे एयर मार्शल एके भारती के पिता जीवछलाल यादव ने कहा कि जब से मुझे इस बारे में पता चला है,मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। ऑपरेशन से पहले मुझे कुछ भी पता नहीं था लेकिन जब यह अख़बारों में छपने लगा तो मुझे बहुत गर्व हुआ।
जीवछलाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'जब से मालूम हुआ है तब से काफी गर्व हो रहा है। ऑपरेशन के बारे में पहले तो नहीं मालूम था। लेकिन पेपर में जब ऑपरेशन सिंदूर के बारे में आने लगा तब काफी गर्व हो रहा है। वो देश के लिए जो कर रहे हैं उसपर काफी गर्व हो रहा है। जीवछलाल ने अपने गांव और एके भारती से जुड़ी कुछ और बातें भी साझा की हैं। एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती के पिता ने कहा कि वो एक साल पहले यहां आए थे। यहां आते थे तो सबसे मिलते-जुलते हैं। वो गांव भी जाते हैं और वहां भी जाकर एक दिन रुकते हैं और सभी से भेंट करते हैं।
वहां बहुत साधारण तरीके से बातचीत करते हैं लोगों से। उन्होंने कहा कि उनके बेटे अंदरुनी बातें उन्हें नहीं बताते हैं। जीवछलाल ने कहा कि इस बात की बहुत खुशी हो रही है कि हमारे देश का नाम हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारा भारत सफल रहा है। मेरा लड़का इस ऑपरेशन का प्रमुख रहा है तो बहुत खुशी हो रही है।' बता दें कि एके भारती पूर्णिया जिले के झुन्नी कलां गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से प्राप्त की है। जहां से वे एनडीए (पुणे) गए और जून 1987 में भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए।
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए नृशंस आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत चल रहे हवाई अभियानों की निगरानी एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती महानिदेशक वायु संचालन (डीजीएओ) द्वारा की जा रही थी। पिता जीवछलाल यादव कोशी परियोजना के सेवानिवृत्त लेखाकार हैं और उनकी माता उर्मिला देवी का घर श्रीनगर हाता पूर्णिया में है। एयर मार्शल भारती के दो भाई हैं जो पूर्णिया में काम करते हैं।