उप राष्ट्रपति से मिले उद्योगपति अजय सिंह
बखोरापुर के उद्योगपति और भाजपा नेता अजय कुमार सिंह ने नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उप राष्ट्रपति की सोच और नेतृत्व से प्रभावित...

बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बखोरापुर निवासी उद्योगपति सह भाजपा नेता अजय कुमार सिंह ने नई दिल्ली में भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उप राष्ट्रपति के साथ चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। वे उप राष्ट्रपति की सरलता, गरिमा और गहरी सोच से काफी प्रभावित हुए। कहा कि इस मुलाकात के दौरान हमने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनके मार्गदर्शन से बहुत कुछ सीखने को मिला। उनका नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है। उप राष्ट्रपति से अपने उद्योग और समाज के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया। मुलाकात के दौरान अजय कुमार सिंह ने उप राष्ट्रपति से एक बार आतिथ्य भाव के अंतर्गत बिहार और अपने उद्योग स्थलों पर आने का भी न्योता दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।