Body Found at Ara Station Woman Hospitalized After Poisoning Fugitive Arrested रेलवे स्टेशन से मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस , Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsBody Found at Ara Station Woman Hospitalized After Poisoning Fugitive Arrested

रेलवे स्टेशन से मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

आरा स्टेशन के बुकिंग काउंटर के सामने एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौत की आशंका जताई है। वहीं, बिंद टोली मोहल्ले में एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया है, जिसके बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 11 April 2025 07:12 PM
share Share
Follow Us on
रेलवे स्टेशन से मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

आरा। स्थानीय आरा स्टेशन के बुकिंग काउंटर खिड़की नंबर-7 के सामने से शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। हालांकि करीब 30 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं है। वैसे पुलिस कमजोरी से मौत होने की आशंका जता रही है। रेल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक की पहचान में जुटी है। .............................. कीटनाशक का सेवन करने से महिला की हालत बिगड़ी आरा। शहर के बिंद टोली मोहल्ले में कीटनाशक का सेवन करने से एक महिला की हालत बिगड़ गई है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। उक्त महिला उसी मोहल्ले की 30 वर्षीया गीता देवी है। महिला के अनुसार उसका पति कोई काम नहीं करता है। वह घर पर बैठा रहता है। वह काम कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद गुस्से में आकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। ------ कुर्की का वारंटी गिरफ्तार आरा। नवादा थाने की पुलिस ने कुर्की के वारंटी को गिरफ्तार किया है। वह बहिरो का रहने वाला राजेंद्र राम है। पुलिस के अनुसार न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया गया था। इस आलोक में उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।