चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती
आरा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सभी ने सम्राट अशोक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें...

आरा। शहर के धोबीघाट के पास शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा के अध्यक्षता में चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। संचालन युवा जिलाध्यक्ष सुबोध केसरी ने किया। सभी लोगों ने सम्राट अशोक के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी विचारधाराओं पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने कहा कि पटना का नाम पाटलिपुत्र किया जाय। प्रदेश उपाध्यक्ष जागा कुशवाहा ने कहा कि विश्व के सबसे शक्तिशाली चक्रवर्ती महान सम्राट अशोक ने दुनिया के सबसे बड़े भूभाग पर शासन करने वाले अखंड भारत के निर्माता थे। मौके पर प्रदेश महासचिव संजय मेहता, नागेंद्र यादव, प्रदेश सचिव सुनील पाठक, नीतीश कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, अमरेंद्र पाठक, विकास पासवान, छोटन कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, कृष्ण कुमार, मनोज कुशवाहा, मुलायम सिंह, विनीत कुमार, सुमित व सत्येंद्र कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।