आरा होकर बेंगलुरु के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि
आरा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दानापुर में बेंगलुरु के लिए चलाई जा रही

आरा। निज प्रतिनिधि ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दानापुर से बेंगलुरु के लिए चलाई जा रही दो जोड़ी समर स्पेशल के फेरो में विस्तार दिया गया है। बता दें कि गाड़ी संख्या 03251/52 दानापुर एसएमवीटी द्वि साप्ताहिक स्पेशल में कुल नौ फेरों की वृद्धि की गई है, जो अब 29 मई तक परिचालित की जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 03259/60 दानापुर एसएमवीटी (बेंगलुरु) साप्ताहिक स्पेशल में चार कुल चार फेरों की वृद्धि की गई है, जो 24 जून तक चलेगी। आरा होकर जाने वाली जियारत एक्सप्रेस अब कानपुर सेंट्रल के बदले गोविंदपुरी में रुकेगी आरा होकर अजमेर को जाने वाली 12395/96 राजनेंद्र नगर अजमेर जियारत एक्सप्रेस अब वर्तमान में कानपुर सेंट्रल के ठहराव के बदले अब गोविंदपुरी में रुकेगी।
बता दें कि 12395 जियारत एक्सप्रेस अब वर्तमान कानपुर सेंट्रल 03.30/03.35 के बदले अब गोविंदपुरी 03.35/03.40 बजे ठहराव करेगी। वहीं 12396 जियारत एक्सप्रेस अब वर्तमान कानपुर सेंट्रल 14.10/14.20 के बदले अब गोविंदपुरी 14.00/14.10 बजे ठहराव करेगी। -------- वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने पवना थाना क्षेत्र से एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना क्षेत्र के खैरा निवासी रामचन्द्र चौधरी के शिक्षक पुत्र विद्या भूषण चौधरी उर्फ कारगिल पर जहानाबाद न्यायालय द्वारा वर्ष 2014 के किसी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महीनों से फरार चल रहे आरोपित को तकनीकी आधार पर ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। उक्त बात कि पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अरवल पुलिस को सौंप दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश के सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा फोटो मेल पर : देश के सैनिकों के सम्मान में पीरो में तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता पीरो, संवाद सूत्र ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश के सैनिकों के सम्मान में नगर परिषद की सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेतृत्व भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा और धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू सिंह ने किया। नगर परिषद के 26 वार्डों में यात्रा के जरिए देश के सैनिकों के समर्थन में नारे भी लगाए गए। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मदन स्नेही, रवि केशरी, रजनीश मिश्रा, सोनू कुमार, अभाविप अंकित वर्मा, अंकुश सिंह, राजहाश गुप्ता, सुमित गुप्ता, विकास सिंह, रजन जी, हरेराम पासवान और अंजनी ठाकुर ने ऑपरेशन सिंदूर को सही समय पर सही एक्शन बताया। लोहिया चौक पर नुक्कड़ सभा की और कहा कि प्रधानमंत्री के फैसले से विश्व में देश की सोहरत बढ़ी है। संदेश में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा आरा। भाजपा ने संदेश विधानसभा के संदेश मंडल में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाला। संदेश उत्तरी मंडल के अध्यक्ष विपिन विश्वास और दक्षिणी मंडल अध्यक्ष लव कुश पंडित के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में और सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। अखगांव बाजार से निकलकर संदेश बाजार में संपन्न हुआ। यात्रा में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक रामदिनेश यादव, रामइकबाल, शंभू, उपेंद्र यादव, पप्पू सिंह, अरविंद यादव, अनिल यादव, उधारी बाबा, अलगू कुमार, तपेश्वर यादव, संतोष यादव, नारायण सिंह, दीपक कुमार समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। कई वार्डों में चलाया हर घर झंडा अभियान आरा। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, भू सम्पदा प्रभारी अशोक यादव की अध्यक्षता में हर घर झंडा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अनाईठ, धोबी धटवा, वार्ड 33 से 42 तक के विभिन्न मोहल्लों में चलाया गया। अभियान को संबोधित करते हुए अशोक यादव ने कहा कि हमारा एकमात्र संकल्प है कि आरा विधानसभा में हर गली हर मुहल्ला में कांग्रेस पार्टी का झंडा लग जाए। कार्यक्रम में बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सह प्रदेश डेलीगेट पन्नग कुमार त्रिपाठी, आनन्द तिवारी ,अभिषेक कुमार, रविन्द्र कुमार, शिवम कुमार, अखिलेश कुमार, प्रीतम कुमार, सन्तोष कुमार, मंगल कुमार, राजू यादव, मना कुमार, शैलेश यादव,बंटी कुमार,विजय कुमार, टिंकू कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। --------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।