Cleanliness Drive at Ambedkar Chowk by BJP Workers Ahead of Ambedkar Jayanti अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया दीपोत्सव, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsCleanliness Drive at Ambedkar Chowk by BJP Workers Ahead of Ambedkar Jayanti

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया दीपोत्सव

अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज नगर भाजपा इकाई

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 14 April 2025 02:24 AM
share Share
Follow Us on
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया दीपोत्सव

अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान फारबिसगंज, एक संवाददाता।

फारबिसगंज नगर भाजपा इकाई के द्वारा नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में स्थानीय अम्बेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को भाजपा कार्यकत्र्ताओ के द्वारा अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और देर संध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप में मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी के अलावे भाजपा मनोज झा,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी सिंह, नीलिमा साह,पूर्व मुख्यपार्षद गुंजन सिंह,संदीप कुमार,शिवराम शर्मा,आयुष कुमार कालू,अभिषेक सिंह, करण सिंह,बिपुल सिंह आदि ने अंबेडकर जी की प्रतिमा के समीप दीप जलाकर उन्हें नमन किया। इससे पूर्व रविवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल के ईदगिर्द स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।