Farmers in Distress as Unpredictable Weather Affects Maize Harvest मौसम के बदले मिजाज के बीच फिर हुई झमाझम बारिश, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFarmers in Distress as Unpredictable Weather Affects Maize Harvest

मौसम के बदले मिजाज के बीच फिर हुई झमाझम बारिश

अररिया जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिससे किसानों की मक्का फसल भींग गई है। लगातार बारिश और उमस भरी गर्मी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक खराब मौसम की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 24 May 2025 03:26 AM
share Share
Follow Us on
मौसम के बदले मिजाज के बीच फिर हुई झमाझम बारिश

खेत और खलिहानों में रखे मक्का फसल भींगने से किसान बेहाल जिले में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज, कभी बारिश तो कभी गर्मी से लोग परेशान अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा। कभी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबक बना हुआ। पिछले करीब एक सप्ताह से अधिक समय से रुक रुक कर हो रही बारिश गुरुवार को थमने के बाद मक्का उत्पादक किसानों ने राहत की सांस ली थी कि शुक्रवार को एक बार फिर इंद्र देवता ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह के वक्त मौसम देखकर लग रहा था कि अब बारिश थम जाएगी मगर कुछ घंटे के बाद ही एक बार फिर मौसम ने करवट ले लिया।

आसमान में बादल छा गए और जिले के अलग-अलग इलाकों में बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन मक्का उत्पादक किसानों की परेशानी फिर बढ़ गई। गुरुवार को खलिहानों में जिन किसानों ने मक्का को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। बारिश होने के बाद वह फिर से भींग गया। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान का पारा 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 26 डिसे दर्ज की गई। गुरुवार को बारिश में भीग चुके मक्का किसान खेतों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखे। वही खलिहानों में जमा मक्का फसल को लेकर भी किसान चिंतित नजर आए। किसानों का कहना था कि अगर इसी तरह बारिश होती रही तो मक्का किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। मौसम खराब रहने के कारण किसान न तो मक्का को सुखा पा रहे हैं और ना ही सही ढंग से तैयार कर पा रहे हैं। इधर मौसम विभाग के मुताबिक जिले में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।