Heavy Rainfall in Araria District Benefits Corn Farmers Amid Weather Changes मौसम के बदले मिजाज के बीच हुई झमाझम बारिश बारिश, हर तरफ पानी ही पानी, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsHeavy Rainfall in Araria District Benefits Corn Farmers Amid Weather Changes

मौसम के बदले मिजाज के बीच हुई झमाझम बारिश बारिश, हर तरफ पानी ही पानी

अररिया जिले में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई, जिससे मक्का किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। हालांकि, गेहूं किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई और लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 11 April 2025 02:32 AM
share Share
Follow Us on
मौसम के बदले मिजाज के बीच हुई झमाझम बारिश बारिश, हर तरफ पानी ही पानी

अररिया, निज प्रतिनिधि मौसम के बदले मिजाज के बीच जिले में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। हालांकि जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। जिले में शुक्रवार यानी आज तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्व में ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया था। बारिश से मक्का फसल को काफी फायदा पहुंचा है जबकि गेंहू फसल को मामूली नुकसान की बात कही जा रही है। मूसलाधार बारिश के बाद मक्का किसानों के चेहरे पर काफी खुशी दिखी। वहीं गेहूं उत्पादक किसान मायूस दिखे। बुधवार की रात शुरू हुई बारिश गुरुवार को दिनभर रुक रुककर बरसती रही। दिनभर सूर्यदेव का दर्शन नहीं हुआ। आसमान में बादल छाए रहे। शहर से लेकर गांव तक बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा।

मक्का किसानों को फायदा:

जिले में जोरदार बारिश होने के बाद मक्का के खेतिहर किसान बेहद खुश नजर आए। किसानों का कहना था कि जिले में भीषण गर्मी के कारण फसल की सिंचाई करने में किसानों के पसीने छूट रहे थे लेकिन बारिश फसल के लिए वरदान साबित होगा। बारिश के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। जिले के अलग अलग इलाकों में बारिश के साथ मौसम सुहाना बना रहा। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत रही। बारिश शुरू होने के साथ बुधवार रात से ही जिले के अलग अलग इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। शहर से लेकर गांव तक बिजली कट की समस्या से लोग परेशान रहे। गुरुवार को जिले के अधिकतम तापमान का पारा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस रही। वहीं जिला मुख्यालय समेत अलग-अलग इलाकों में बारिश के बाद जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। शहर के प्रमुख सड़कों के अलावे गली मोहल्ले के विभिन्न सड़कों पर भी जलजमाव हो जाने से लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को आसमान में छाए बादल के बीच रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम खुशगवार बना रहा। गुरुवार को बारिश के साथ मौसम में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। शाम के वक्त लोग ठंड महसूस होने पर गर्म वस्त्र धारण किए नजर आए। बारिश होने के कारण शहर की प्रमुख सड़के भी कीचड़मई बनी रही। इस कारण मार्केट में अलग-अलग कार्यों से है लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शहर के जयप्रकाशनगर, आजाद नगर, इस्लामनगर, शास्त्री नगर, हनुमंत नगर, शिवपुरी मोहल्ला समेत विभिन्न मोहल्ले की सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी रही। पिछले दो दिनों से जिले में जिस प्रकार रुक-रुक कर बारिश हो रही है, इससे किसानों को मक्का की सिंचाई करने से फिलहाल छुटकारा मिल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में 11 अप्रैल तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार को भी जिले में बारिश हो सकती है। मौसम की स्थिति कमोवेस इसी तरह बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।