Inspection Reveals Irregularities in Anganwadi Centers in Betia Closure and Penalties Imposed अनियमितता के आरोप में दो सेविका चयनमुक्त, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsInspection Reveals Irregularities in Anganwadi Centers in Betia Closure and Penalties Imposed

अनियमितता के आरोप में दो सेविका चयनमुक्त

बेतिया में ठकराहा प्रखंड के हरपुर एवं श्रीनगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। आधा दर्जन केंद्र बंद मिले और कई में पोषाहार वितरण में गड़बड़ी पाई गई। कुछ सेविकाओं को चयन मुक्त किया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 11 May 2025 12:29 AM
share Share
Follow Us on
अनियमितता के आरोप में दो सेविका चयनमुक्त

बेतिया। ठकराहा प्रखंड के हरपुर एवं श्रीनगर पंचायत के डेढ़ दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण गत दिनों डीपीओ आईसीडीएस कविता रानी द्वारा किया गया जिसमे आधा दर्जन आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाए गए। जबकि कई केंद्रों पर पोषाहार वितरण में गड़बड़ी पाई गई। डीपीओ ने बताया कि हरपुर पंचायत के केंद्र संख्या 61,62,50, 51एवं 1का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे केंद संख्या 62,50,51, 1बंद पाया गया। जिसके बाद इन सेविकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाएजाने के कारण केंद्र संख्या 51 की सेविका मधु कुमारी एवं केंद संख्या 50 की सेविका अंतिमा यादव को चयन मुक्त कर दिया गया। वही अन्य केंद्रों के पोषाहार एवं मानदेय में कटौती की गई है।

वहीं श्रीनगर पंचायत के आठ केंद्रों 6,10,68,63,52,5,7,11 का भी निरीक्षण किया गया जो झोपड़ी में चल रहा था जहां पोषाहार में बारी गड़बड़ी पाई गई। बच्चों कम रहने के कारण पोषाहार में कटौती की गई। वहीं केंद्र को झोपड़ी में संचालन करने पर किराया की राशि भी वसूली करने का निर्देश दिया गया। हुई इस कारवाई से सेविकाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।