Transfer of Betiah Municipal Commissioner IAS Laxman Tiwari Appointed आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी बने नए नगर आयुक्त, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsTransfer of Betiah Municipal Commissioner IAS Laxman Tiwari Appointed

आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी बने नए नगर आयुक्त

बेतिया नगर निगम के नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण हो गया है। लक्ष्मण तिवारी को नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वह 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और पहले छपरा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी थे। नगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाWed, 21 May 2025 12:54 AM
share Share
Follow Us on
आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी बने नए नगर आयुक्त

बेतिया। बेतिया नगर निगम के नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह का स्थानांतरण हो गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार लक्ष्मण तिवारी को नया नगर आयुक्त बनाया गया है। 2021 बैच के आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी इसके पहले छपरा सदर (सारण) के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। जल्द ही नगर आयुक्त के पद पर उनके योगदान देने की संभावना है। नगर निगम में पहली बार किसी आईएएस अधिकारी की पोस्टिंग हुई है। नगर आयुक्त के पद पर आईएएस अधिकारी के पोस्टिंग होने से नगर निगम के कामकाज में व्यापक बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं अभी नए नगर आयुक्त ने नगर निगम बेतिया में योगदान नहीं दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।