Scheduled Caste and Tribe Welfare Minister to Address Public Dialogue in Tilakpur on Ambedkar Jayanti बांका : अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री 20 अप्रैल को पहुंचेंगे रजौन, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsScheduled Caste and Tribe Welfare Minister to Address Public Dialogue in Tilakpur on Ambedkar Jayanti

बांका : अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री 20 अप्रैल को पहुंचेंगे रजौन

रजौन प्रखंड के तिलकपुर गांव में 20 अप्रैल को अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर एक जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाFri, 18 April 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
बांका : अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री 20 अप्रैल को पहुंचेंगे रजौन

रजौन(बांका), निज संवाददाता। अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्री आगामी 20 अप्रैल को रजौन प्रखंड के तिलकपुर गांव पहुंच रहे है। वे यहां बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर के सम्मान में आयोजित एक जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव शंकर दास ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर भाजपा इस बार उनके विचारों व आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार 14 अप्रैल से 25 अप्रैल तक अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर उनके व्यक्तित्व व अन्य कई विचारों को लोगों तक पहुंचा रही है। आगामी 20 अप्रैल को वे यहां पहुंचकर धोरैया विधान सभा (सुरक्षित) के अनुसूचित जाति, जनजाति समाज के लोगों को संबोधित कर शैक्षणिक व आर्थिक, सामाजिक विकास के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं व खासकर भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव शंकर दास ने कार्यक्रम की तैयारी शोर-शोर से शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।