आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक पहल हुई तेज
बेगूसराय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक प्रयास तेज हो गए हैं। डीएम ने मतदाता सूची के अद्यतीकरण के लिए निर्देश दिए हैं। ईवीएम और वीवीपैट की जांच 2 मई से शुरू होगी। राजनीतिक दलों के...

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। डीएम ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को मतदाता सूची के अद्यतीकरण के क्रम में अधिक से अधिक मतदाताओं को शामिल किये जाने का निर्देश दिया है। दो मई से ईवीएम व वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू हो रहा है। राजनीतिक दलों से एफएलसी के अवसर पर अपना अपना प्रतिनिधि भेजने का अनुरोध किया गया है। अब हर माह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। इसके अलावा सभी ईआरओ व एईआरओ के साथ मासिक बैठक की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को छूटे हुए मतदाता तथा 18-19 वर्ष के मतदाताओं को निर्वाचक सूची में शामिल करने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाने का निर्देश दिया है। बूथ स्तर पर अवेयरनेस ग्रुप की सूची तैयार की जा रही है। ताकि मतदाताओं के बीच मतदान के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके। डीएम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर भी जोर दिया है। राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट की सूची भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। गौरतलब है कि पिछले बार के मुकाबले इस दफा विधान सभा चुनाव में ढाई लाख अधिक मतदाता वोट डालेंगे। एक जनवरी 25 की अहर्ता के अनुसार जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 22 लाख 23 हजार 740 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 70 हजार 284, महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 53 हजार 404 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 52 है। वहीं लैंगिक अनुपात 900 है। चेरियाबरियारपुर में पुरुष मतदाता 1 लाख 44 हजार 813, महिला मतदाता 1 लाख 32 हजार 130 जबकि थर्ड जेंडर की संख्या 12 है। बछवाड़ा में पुरुष मतदाता 1 लाख 69 हजार 319, महिला मतदाता 1 लाख 51 हजार 18 व थर्ड जेंडर 7, तेघड़ा में पुरुष मतदाता एक लाख 63 हजार 469, महिला मतदाता 1 लाख 47 हजार 403 व थर्ड जेंडर 7, मटिहानी में पुरुष मतदाता एक लाख 96 हजार 280, महिला मतदाता 1 लाख 75 हजार 741 व थर्ड जेंडर 3, साहेबपुरकमाल में 1 लाख 44 हजार 510, महिला मतदाता की संख्या 1 लाख 29 हजार 956 व थर्ड जेंडर की संख्या 5, बेगूसराय में 1 लाख 94 हजार 201, महिला मतदाता 1 लाख 73 हजार 824 व थर्ड जेंडर 7 व बखरी में एक लाख 57 हजार 692, महिला मतदाता 1 लाख 43 हजार 332 व थर्ड जेंडर की संख्या 7 है। लैंगिक अनुपात की बात करें तो चेरियाबरियारपुर में 912, बछवाड़ा में 892, तेघड़ा में 902, मटिहानी में 895, साहेबपुरकमाल में 899, बेगूसराय में 895 व बखरी में 909 है। वर्ष 2020 में एक जनवरी की अहर्ता के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 74 हजार 507 थी। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 50 हजार 127, महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 24 हजार 296 व थर्ड जेंडर की संख्या 84 थी। मतदाताओं का लैंगिक अनुपात 880 था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।