पूर्व विधायक ने कांग्रेस के झंडा अभियान को दी गति
फोटो-13, वीरपुर के डीह गांव में कांग्रेस के झंडा अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक अमिता भूषण

वीरपुर, निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार को डीहपर पंचायत में झण्डा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पूर्व विधायक अमिता भूषण ने दर्जनों घरों पर पार्टी का झंडा लगा कर इस अभियान को गति दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। कार्यकर्ता खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैँ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का झंडा सम्पूर्ण विचारधारा का प्रतिबिंब है। कांग्रेस की नीतियों से ही राज्य व देश का विकास होगा। गरीबों,किसानों व वंचितों को केवल कांग्रेस पार्टी ही हक दिला सकती है। इससे पहले पूर्व विधायक ने डीह पंचायत के मल्लहडीह में हाल ही में 11 वर्षीया किशोरी के डूबने से हुई मौत और जगदर में दिलीप राम के असमय मृत्यु से शोकाकुल परिजनों से मिल कर उन्हें सान्त्वना दी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी,पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह,राम मूर्ति सिंह,अमित कुमार,रीतेश कुमार,आलोक कुमार,मनोज कुमार,सोनू कुमार,दिनेश सिंह,राम नाथ सिंह,श्याम सुंदर चौधरी, नागो साह,राहुल ठाकुर, आनन्द प्रेम,कुमार रत्नेश टुल्लू आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।