International Women s Day Celebrated at RBS College with Women in Charge कॉलेज के सभी कार्य संभालेंगी महिलाएं, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsInternational Women s Day Celebrated at RBS College with Women in Charge

कॉलेज के सभी कार्य संभालेंगी महिलाएं

महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कार्य महिलाओं के द्वारा किए जाएंगे। प्रिंसिपल डॉ गाजी सलाउद्दीन ने बताया कि महिलाएं सभी कार्य सहजता से कर सकती...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 6 March 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
कॉलेज के सभी कार्य संभालेंगी महिलाएं

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। महिला दिवस पर महाविद्यालय का पूरा काम महिलाओं के जिम्मे रहेगा। आरबीएस कॉलेज तेयाय में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के संचालन से लेकर शासकीय काम महिला प्राध्यापक और कर्मियों द्वारा किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रिंसिपल डॉ गाजी सलाउद्दीन ने बताया कि महिलाएं सभी काम को सहजता पूर्वक कर सकती हैं। साथ ही, कॉलेज प्रशासन महिलाओं के मामले में पूर्ण स्वतंत्रता एवं समानता का भाव रखता है। आठ मार्च को इसे प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कॉलेज परिसर में हिन्दी और गृह विज्ञान विभाग द्वारा महिलाओं की दशा एवं दिशा विषय पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि जीडी कॉलेज की प्राध्यापक डॉ श्रवसुनी कुमारी और उर्दू विभाग की डॉ. सहर अफरोज शामिल होंगे। कार्यक्रम के बारे में डॉ. पूनम सिन्हा व डॉ पार्वती कुमारी ने बताया कि यह कार्यक्रम अनूठा एवं मनोरंजक होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।