सीपी सिंह जैसे वरिष्ठ सदस्य मर्यादित भाषा बोलें : कांग्रेस
रांची में विधायक सीपी सिंह द्वारा मंत्री डॉ इरफान अंसारी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के उपयोग पर कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने निंदा की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ सदस्यों को मर्यादित भाषा का प्रयोग करना...

रांची। विधायक सीपी सिंह द्वारा मंत्री डॉ इरफान अंसारी के खिलाफ उपयोग किए गए शब्दों का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि विधायक सीपी सिंह जैसे वरिष्ठ सदस्यों को मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। वह जिस भाषाशैली का प्रयोग आजकल कर रहे हैं, उससे लगता है कि भाजपा संगठन में उम्मीद के मुताबिक जगह और सम्मान न मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान हैं। यह सार्वभौमिक सत्य है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ वह लगातार सदन और सदन के बाहर आग उगलते रहे, आज वही व्यक्ति बाबूलाल मरांडी उनकी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक दल नेता के रूप में कार्य कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में खीझ स्वभाविक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।