नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम को लेकर किया जागरूक
फोटो नंबर: 21, बीहट स्थित विद्यालय में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में कलाकार व बच्चे।

बेगूसराय/बीहट, हिटी। महात्मा गांधी हाई स्कूल बीहट सहित विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में कला संस्कृति युवा अधिकारी श्याम सहनी के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के कार्यक्रम को लेकर प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। कला संस्कृति युवा अधिकारी श्याम सहनी ने बताया कि बेगूसराय में फुटबॉल का महाकुंभ होने जा रहा है। बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन हो रहा है। इसमें बेगूसराय फुटबॉल की मेजबानी कर रहा है। पूरे देश भर के पुरुष और महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का महाकुंभ बेगूसराय में लगेगा। भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि बेगूसराय में इस तरह के राष्ट्रीय खेल का आयोजन पहली बार हो रहा है जो कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 4 मई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का पटना में उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन 4 मई से 15 मई तक बिहार के पांच जिलों पटना, नालंदा (राजगीर), गया, भागलपुर और बेगूसराय में होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।