प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे वीर कुंवर सिंह : रवीन्द्र रंजन
आर्य समाज मंदिर पालीगंज में वीर कुंवर सिंह का 167वां विजयोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि रवीन्द्र रंजन ने वीर कुंवर सिंह को 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का महानायक बताया। कार्यक्रम में कई नेताओं और...

आर्य समाज मंदिर पालीगंज में वीर कुंवर सिंह का 167वां विजयोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी के अध्यक्ष और भाजपा नेता रवीन्द्र रंजन ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह थे। स्वतंत्रता की पहली लड़ाई का खाका वीर कुंवर सिंह ने ही खींचा था। उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध लड़ाई लड़ते हुए बिहार के बड़े भू-भाग को अंग्रेजी दासता से मुक्त कराया। मौके पर औरंगाबाद जदयू के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक सिंह ने कुंवर सिंह को सच्चा बलिदानी बताया। कार्यक्रम में विधायक रामजन्म शर्मा, जदयू नेता नंद किशोर कुशवाहा, समाजसेवी सतीश चंद्रा, महेंद्र पासवान, सिंधु शर्मा, संदीप गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजकिशोर सिंह और मंच संचालन डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।