Bhabhi marries devar husband creates ruckus in Sitamadhi bihar matter is resolved after police entry भाभी ने देवर संग रचायी शादी, पति ने किया बवाल; पुलिस की एंट्री के बाद ऐसे सुलझा मामला, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Bhabhi marries devar husband creates ruckus in Sitamadhi bihar matter is resolved after police entry

भाभी ने देवर संग रचायी शादी, पति ने किया बवाल; पुलिस की एंट्री के बाद ऐसे सुलझा मामला

  • देवर भाभी के इस कारनामे से गांव के लोग भी नाराज हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला का पति भी हंगामा करने लगा। नाराज लोगों ने पुलिस को मोबाइल से जानकारी दे दी।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSat, 22 March 2025 02:09 PM
share Share
Follow Us on
भाभी ने देवर संग रचायी शादी, पति ने किया बवाल; पुलिस की एंट्री के बाद ऐसे सुलझा मामला

कहते हैं कि दिल लगे दीवार से हूर क्या चीज है। बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक अपनी भाभी के प्यार में ऐसे कैद हुआ कि सामाजिक मर्यादाओं को तार तार कर दिया। उसने कई बच्चों की मां हो चुकी भाभी के साथ शादी कर ली। बवाल तब मच गया जब पति को यह खबर मिल गयी। पति ने विरोध किया तो मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को हिरारत में ले लिया। मामला पुपरी थाना के एक गांव की है।

देवर भाभी के इस कारनामे से गांव के लोग भी नाराज हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला का पति भी हंगामा करने लगा। नाराज लोगों ने पुलिस को मोबाइल से जानकारी दे दी। खबर मिलते ही पुपरी थाना की पुलिस गांव पहुंच गई। विधि व्यवस्था के मद्देनजर मोबाइल पुलिस ने देवर व भाभी को हिरासत में लेकर थाने पर ले आई।

ये भी पढ़ें:उसके साथ हमेशा खुश रहना; बीवी की बेफाई से आहत पति ने लगाई फांसी

पुलिस ने इलाके के प्रबुद्ध लोगों को थाने पर बुलाया और मामले को सबों के सामने रखा गया। ग्रामीणओं और प्रबुद्ध जनों की पहल पर मामले को रफा दफा कर दिया गया। इसके बाद उक्त महिला को उसके मायके भेज दिया गया। इधर देवर से पति बने युवक को भी पुलिस ने छोड़ दिया। वह अपने घर चला गया लेकिन पुलिस को वचन दे गया कि भविष्य में ऐसी गलती नही करेंगे।

ये भी पढ़ें:दिसंबर में लव मैरिज, मार्च में प्रेमिका ने किया सुसाइड; प्रेमी परिवार समेत फरार

गांव के लोगों का कहना है कि महिला और उस लड़के के बीच कई महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों की चाल ढाल से गांव के लोगों को पहले ही शक हो गया था लेकिन पति पूरे प्रकरण से अनजान था। अचानक दोनों की शादी की खबर पति को मिली तो वह बौखला गया। लोगों ने कहा कि गांव में इस प्रकार के रिलेशन की अनुमति नहीं दी जा सकती। ऐसा हुआ तो गांव के लड़के-लड़कियों के भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।