Congress Launches Voter Registration Campaign with Distribution of Flyers in Bhabua कैमूर जिले में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान चलाएगी, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsCongress Launches Voter Registration Campaign with Distribution of Flyers in Bhabua

कैमूर जिले में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान चलाएगी

कांग्रेस ने भभुआ में एक बैठक आयोजित की, जिसमें जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने संगठन सृजन अभियान की घोषणा की। इस अभियान के तहत माई-बहिन पर्चा बांटेंगे और योग्य मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़वाए...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 24 May 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
कैमूर जिले में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान चलाएगी

अभियान की सफलता को लेकर हर प्रखंड में प्रभारी नियुक्त किए गए माई-बहिन पर्चा बांटेंगे और योग्य लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़वाएंगे (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहीद भवन में शनिवार को कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के जिलाअध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रदेश के प्रतिनिधि भाग लिए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कमेटी के निर्देश पर जिले में संगठन सृजन अभियान का कार्यक्रम किया जाना है। इसके तहत माई-बहिन हैंडबिल वितरण, जन आक्रोश चौपाल एवं वोटर लिस्ट में योग्य लोगों का नाम जोड़वाने का काम करना है।

इन कार्यक्रमों को अमलीजमा पहनाने के लिए जिलाध्यक्ष द्वारा सभी प्रखंडों में प्रभारी की नियुक्ति की गई। अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम की सफलता पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र पाल, अनिल तिवारी, विनोद पांडेय, अशोक पांडेय, सोनू कुशवाहा, सुदर्शन राम, कंचन सिंह, कमलेश आजाद, रितु कुमारी, सैय्यद नफीसुद्दीन, रोजा फारूकी, गंगाधर उपाध्याय, हरीश तिवारी, महेंद्र राम, संजय चौबे, संजय सिंह, मनोज तिवारी, मनुआर जहां, महेंद्र सिंह, मनोज यादव आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।