स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव का किया भ्रमण
(पेज चार) दुर्घटनाओं में दो महिला सहित सात घायलदुर्घटनाओं में दो महिला सहित सात घायलदुर्घटनाओं में दो महिला सहित सात घायल

(पेज चार) भभुआ। शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एक एवं दो के स्वयंसेवकों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर दूसरे के दिन शुक्रवार को भी संचालित हुआ। इस दौरान स्वयंसेवक चैनपुर प्रखंड के भगवानपुर एवं जगरिया में पहुंचकर गांव का भ्रमण किए। लोगों को समाज में फैली कुरीतियों के बारे में बताया। साथ ही गांव में एवं घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, पर्यावरण को दूषित होने से बचाने, घर के आसपास पौधरोपण करने आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. तारा सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन सिंह एवं डॉ. पंकज कुमार सिंह ने किया।
मौके पर डॉ. शिव कुमार पांडेय, प्रिंस कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद थे। देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के चांदोरुइयां गांव में छापेमारी कर चार बोतल देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज हंसलाल बिन्द की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हि.प्र. दुर्घटनाओं में दो महिला सहित सात घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में दो महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में पतलोइया के शिवम कुमार, शैलापुर के शंकर यादव, कुकुराढ़ के बिगाऊ साह, सरैयां के विकास कुमार, सेमरा की दुर्गा कुमारी, अधौरा के शिवांश व भभुआ की अनीता कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों को उनके परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया। हि.प्र. मारपीट में दो महिलाएं हुई घायल भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गयीं। घायलों में मनिहारी की हीरावती देवी व सेमरिया की किरण देवी शामिल हैं। उनके परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।