खगड़िया : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
खगड़िया में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नन्हकू मंडल टोला से शुरू होकर पंचायत के विभिन्न वार्डों से गुजरी। यात्रा में छात्रों, शिक्षकों...

खगड़िया, एक प्रतिनिधि भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत में मंगलवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उत्क्रमित उच्च विद्यालय नन्हकू मंडल टोला के प्रांगण से आरंभ हुई यह यात्रा पंचायत के विभिन्न वार्डों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर में ही संपन्न हुई। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण दक्षिणी अजय कुमार चौधरी, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई एवं जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, शहीद जवान अमर रहें जैसे गगनभेदी नारों से क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय दिया है। इससे देश के दुश्मनों के हौसले पस्त हो गए हैं। वहीं, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल सेना की ताकत का प्रतीक है, बल्कि पहलगाम में हुए निर्दोष भारतीय सैलानियों के संहार का करारा जवाब भी है। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, भाजपा प्रवक्ता प्रो. अरविंद कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेणु कुमारी, पंचायत समिति सदस्य अमला देवी,पंसस प्रतिनिधि संजय शर्मा, शिक्षक हीरालाल शास्त्री, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष रंजन साह, नवयुवक संघ अध्यक्ष रघुवंश यादव, मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर, कन्हैया पासवान, मुरारी पासवान, कन्हैया तिवारी, महेश्वर यादव, उमाकांत यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, उत्क्रमित उच्च विद्यालय नन्हकू मंडल टोला एवं कन्या मध्य विद्यालय दुर्गापुर के छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे। तिरंगे की शान और सेना के सम्मान में आयोजित इस यात्रा ने राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते हुए लोगों के दिलों में गर्व और उत्साह भर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।