Special Astrological Alignments for Vat Savitri Vrat on May 26 वट सावित्री पर बनेगा इस बार कई विशेष ग्रह-नक्षत्रों का योग, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsSpecial Astrological Alignments for Vat Savitri Vrat on May 26

वट सावित्री पर बनेगा इस बार कई विशेष ग्रह-नक्षत्रों का योग

मधुबनी में वट सावित्री पर इस बार कई विशेष ग्रह नक्षत्रों का योग बनेगा। 26 मई को सोमवती अमावस्या और भरणी नक्षत्र का संयोग रहेगा। इस दिन की पूजा विशेष फल देने वाली मानी जाती है, जिसमें महिलाएं वट वृक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 22 May 2025 02:12 AM
share Share
Follow Us on
वट सावित्री पर बनेगा इस बार कई विशेष ग्रह-नक्षत्रों का योग

मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। वट सावित्री पर इस बार कई विशेष ग्रह नक्षत्रों का योग बनेगा। इस दिन सोमवती अमावस्या व भरणी नक्षत्र का संयोग रहेगा । इसके अलावे शोभन और अतिगंड योग भी रहेंगे। इस योग में किया गया पूजा पाठ विशेष फल देता है। 26 मई को वट सावित्री का व्रत है। इस व्रत से सौभाग्यवति महिलाओं की अखंड सौभाग्य की कामना पूरी होती है। इसको लेकर बाजार में खरीदारी तेज हो गई है। मधुबनी के प्रसिद्ध ज्योतिष राजेश नायक कहते हैं कि वटवृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु व डालियों व पत्तियों में भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है।

इस व्रत में महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं, सति सावित्री की कथा सुनने व वाचन करने से सौभाग्यवति महिलाओं की अखंड सौभाग्य की कामना पूरी होती है। सावित्री के पतिव्रता धर्म की कथा का सार यह है कि एकनिष्ठ पतिपरायणाअपने पति को सभी दुख और कष्टों से दूर रखने में समर्थ होती है। जिस प्रकार पतिव्रता धर्म के बल से ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान को यमराज के बंधन से छुड़ा लिया था। इतना ही नहीं खोया हुआ राज्य तथा अंधे सास-ससुर की नेत्र ज्योति भी वापस दिला दी। उसी प्रकार महिलाओं को अपना गुरु केवल पति को ही मानना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।