अररिया : दो बाइक के बीच हुई चक्कर में बाइक सवार जख्मी
अररिया-पूर्णिया फोरलेन मार्ग पर रामपुर के समीप दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 21 May 2025 04:10 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया-पूर्णिया फोरलेन मार्ग स्थित रामपुर के समीप दो बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी बाइक सवार व्यक्ति रेहान बताया जारहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।