International Storyteller Shyamsundar Goswami Maharaj Visits Historic Jal Mandir in Pawapuri पावापुरी जल मंदिर आध्यात्मिक शांति का केंद्र-श्यामसुंदर , Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsInternational Storyteller Shyamsundar Goswami Maharaj Visits Historic Jal Mandir in Pawapuri

पावापुरी जल मंदिर आध्यात्मिक शांति का केंद्र-श्यामसुंदर

अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक गोस्वामी महाराज ने पावापुरी का किया भ्रमण पावापुरी जल मंदिर आध्यात्मिक शांति का केंद्र: श्यामसुंदर गोस्वामी

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 6 May 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
पावापुरी जल मंदिर आध्यात्मिक शांति का केंद्र-श्यामसुंदर

अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक गोस्वामी महाराज ने पावापुरी का किया भ्रमण फोटो: पावापुरी: पावापुरी जल मंदिर में मंगलवार को जानकारी लेते श्यामसुंदर गोस्वामी व अन्य। पावापुरी, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक श्यामसुंदर गोस्वामी महाराज ने मंगलवार को पावापुरी के ऐतिहासिक जल मंदिर का भ्रमण किया। उन्होंने मंदिर की स्थापत्य कला को अद्वितीय बताया और इसे सांस्कृतिक धरोहर के रूप में संरक्षित करने की अपील की। मंदिर की नक्काशी और जल के बीच बनी संरचना को देखकर वे अभिभूत हुए। वृंदावन से आए गोस्वामी महाराज ने कहा कि जल मंदिर शिल्प और श्रद्धा का अनूठा संगम है। यह धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

जल के बीच मंदिर की दिव्य आभा आत्मिक शांति देती है। उन्होंने प्रबंधन और श्रद्धालुओं से इसे भविष्य के लिए बचाने का आग्रह किया। जल मंदिर के पुजारी उमाकांत उपाध्याय ने उन्हें भगवान महावीर के इतिहास और परंपराओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाण महोत्सव पर सवा सौ किलो के लड्डू चढ़ाए जाते हैं और चरण पादुका का क्षत्र अपने आप हिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। उन्होंने नया मंदिर, दिगंबर मंदिर और समवशरण मंदिर का भी दौरा किया। श्वेतांबर मंदिर के प्रबंधक गीतम मिश्रा ने उनका स्वागत किया और संरक्षण के लिए योजनाओं पर काम करने का भरोसा दिलाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।