राजगीर के जंगल से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
राजगीर के जंगल से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका राजगीर के जंगल से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

राजगीर के जंगल से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पत्थर से चेहरा को कुचलकर पहचान छुपाने का प्रयास चेहरे व शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान भी मिले खोजी कुत्ता और फोरेंसिक टीम की मदद से जुटाये जा रहे साक्ष्य राजगीर, निज संवाददाता राजगीर के मार्क्सवादी नगर के पास पहाड़ से सेट जंगल से पुलिस ने 30 से 32 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। चेहरे और शरीर पर चाकू से हमला करने के चार-पांच निशान हैं। इतना ही नहीं पहचान छुपाने के लिए चेहरा को पत्थर से मारकर कुचल दिया गया है। घटनास्थल पर ताजा खून भी मिला है।
इससे आशंका जतायी जा रही बदमाशों ने उसकी हत्या कर लाश को फेंक दिया है। राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ कैंप जाने वाले मार्ग में सड़क से 100 मीटर की दूरी पर जंगल में अज्ञात युवक की लाश मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्ता की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। चेहरा को भारी पत्थर से कुचल दिया गया है। इससे शव की पहचान करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक युवक जोमैटो कंपनी का टीशर्ट और काला पैंट पहना है। उन्होंने कहा कि मृतक का दाहिना हाथ पोलियोग्रस्त है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि वह जोमैटो कंपनी में काम नहीं करता होगा। क्योंकि वह बाइक नहीं चला पाता होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।