Outstanding Achievement Culture Singh Scores 97 8 in Class 10 Board Exams 10वीं में डीएवी डुमरांव की संस्कृति को मिला 97.8 फीसद अंक, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsOutstanding Achievement Culture Singh Scores 97 8 in Class 10 Board Exams

10वीं में डीएवी डुमरांव की संस्कृति को मिला 97.8 फीसद अंक

डुमरांव की मेधावी छात्रा संस्कृति सिंह ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। संस्कृति ने अंग्रेजी में 100 अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। उनके माता-पिता ने इस सफलता...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरTue, 13 May 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
10वीं में डीएवी डुमरांव की संस्कृति को मिला 97.8 फीसद अंक

डुमरांव। डीएवी पब्लिक स्कूल डुमरांव की मेधावी छात्रा संस्कृति सिंहने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025में असाधारण सफलता प्राप्त की है। संस्कृति ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ ही अंग्रेजी विषय में 100 अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। उनके पिता अखिलेश्वर और माता अर्चना सिंह ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीके पाठक ने संस्कृति की सफलता पर कहा कि संस्कृति हमेशा से मेहनती और जिज्ञासु छात्रा रही है। अंग्रेजी में शत-प्रतिशत सफलता उसकी भाषा के प्रति गहरी समझ और रचनात्मक सोच को दर्शाता है।

यह उपलब्धि विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। संस्कृति ने कहा कि मैं अपने शिक्षकों और माता-पिता की आभारी हूं। जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। संस्कृति ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन और आत्म विश्वास सबसे बड़ा हथियार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।