भाजपा ने सारण पूर्वी के जिला संगठन के पदाधिकारियों की जारी की सूची
भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने सारण पूर्वी के जिला संगठन के पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें सुष्मा सोनी, श्रीनिवास सिंह, डॉ विकास कुमार गुप्ता सहित कई नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया।...

छपरा, एक संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने सारण पूर्वी के जिला संगठन के पदाधिकारियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल व प्रदेश के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया की हरी झंडी मिलने के बाद मंगलवार को जारी कर दी। जारी पत्र में कहा गया है कि इनके सहयोग से संगठन और सशक्त व प्रभावी बनेगा। जारी सूची में सुष्मा सोनी,श्रीनिवास सिंह, डॉ विकास कुमार गुप्ता, अनु सिंह उर्फ इन्दू कुमारी, तारा देवी,बलिराम तिवारी,श्याम सुन्दर प्रसाद,कृष्णा राम को उपाध्यक्ष बनाया है जबकि तीन महामंत्री में दो पुराने चेहरे विवेक कुमार सिंह व धर्मेन्द्र कुमार साह को एकबार और संगठन में काम करने का मौका मिला है। इस विस्तार में निरंजन शर्मा को भी महामंत्री बनाया गया है। वहीं राजीव कुमार सिंह,अर्जुन सिंह,रंजन यादव,सुनीता देवी,मीरा देवी ,सुनीता कुमारी,विद्यावती मिश्रा,जितेन्द्र कुमार कुशवाहा "जीतू" को मंत्री अभय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष,बलवन्त सिंह को सह कोषाध्यक्ष अर्देन्दु शेखर को कार्यालय मंत्री,भरत मांझी को सह कार्यालय मंत्री,मदन कुमार सिंह ,संजय कुमार सिंह,सुशील कुमार सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है। इनके पदाधिकारी बनने के बाद सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, मंत्री सह कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह,विधायक डॉ सीएन गुप्ता, विधायक जनक सिंह समेत कई लोगों ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।