eve teasing with woman passenger in gaya damodar express train accused arrest गया-दामोदर एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी, पकड़ा गया हैवान, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newseve teasing with woman passenger in gaya damodar express train accused arrest

गया-दामोदर एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी, पकड़ा गया हैवान

गया जी जंक्शन होकर चलने वाली 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-3 में सफर के दौरान महिला यात्री से छेड़खानी के मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक अरवल जिले का रहने वाला है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, गयाMon, 19 May 2025 09:33 AM
share Share
Follow Us on
गया-दामोदर एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी, पकड़ा गया हैवान

आम तौर पर ट्रेनों पर सफर को सुरक्षित माना जाता है। लेकिन कभी-कभी ट्रेन में महिला यात्रियों को कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से परेशानी झेलनी पड़ती है। अभी कुछ दिनों पहले आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आ रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में महिला यात्री से छेड़खानी की खबर सामने आई थी। अब एक बार फिर एक ट्रेन में महिला यात्री को ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ा है।

दरअलसल बिहार के गया जी जंक्शन होकर चलने वाली 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-3 में सफर के दौरान महिला यात्री से छेड़खानी के मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया। जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के साथ ही रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रेल पुलिस ने छेड़खानी करने वाले यात्री को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:महिलाओं ने बरसाए पत्थर, अवैध शराब के खिलाफ रेड डालने गई पुलिस पर अटैक; 9 जख्मी

राजमोहन कुमार अरवल का रहनेवाला है। शनिवार की देर रात जब ट्रेन मानपुर रेलवे स्टेशन से खुली। उसी समय धनबाद के सिंदरी के रहने वाले करीब 37 वर्षीय महिला यात्री से छेड़खानी की शिकायत पर रेल थाना में मामला दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:बिहार में बर्थडे पार्टी में कहां हुई हर्ष फायरिंग, 6 साल की बच्ची की गई जान