महिला शिक्षक ने विद्यालय प्रबंधक पर लगाया गंभीर आरोप
Deoria News - देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय की महिला शिक्षक ने प्रबंधक पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। प्रबंधक के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने बयान दर्ज किया, लेकिन शाम तक...

देवरिया, निज संवाददाता। भटनी थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट विद्यालय की महिला शिक्षक ने प्रबंधक पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद रविवार को भटनी पुलिस विद्यालय पहुंची और महिला शिक्षक का बयान दर्ज किया। हालांकि देर शाम तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था। एटा जनपद की रहने वाली एक महिला भटनी थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक है। महिला शिक्षक का आरोप है कि विद्यालय का प्रबंधक उसके ऊपर गलत निगाह रखता है। आए दिन अश्लील हरकत करता रहता है। कई बार उसने प्रतिरोध किया तो प्रबंधक का कहना था कि जो वह कहेगा, वह करना पड़ेगा, उसी का वह रुपया उसे देता है।
इसके बाद महिला शिक्षक ने प्रबंधक की पत्नी से पूरी बात बताई। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। शनिवार को जब महिला शिक्षक विद्यालय पहुंची तो प्रबंधक ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला शिक्षक ने इसकी शिकायत भटनी पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर जांच के लिए चौकी प्रभारी को भेजा गया था। उन्होंने बयान दर्ज किया है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।