Signature Campaign Against Anti-Public Policies Launched in Siwan by Jan Suraj सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSignature Campaign Against Anti-Public Policies Launched in Siwan by Jan Suraj

सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसुराजियों का हस्ताक्षर अभियान रविवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री के पैतृक गांव से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत प्रशांत किशोर ने की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 19 May 2025 04:30 PM
share Share
Follow Us on
सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसुराजियों का हस्ताक्षर अभियान रविवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री के पैतृक गांव से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत प्रशांत किशोर ने की। बताया गया कि हस्ताक्षर अभियान के दौरान 40 हजार से अधिक गावों मेँ जनसुराज के कार्यकर्ता जायेंगे। जनसुराज के जिला मुख्य कार्यालय में जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रविवार को प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई। पार्टी के जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के पैतृक गांव कल्याण बिगहा में जातीय जनगणना व भूमि सर्वे में हुई अनियमितताओं के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने की है।

डॉ. शहनवाज आलम ने बताया कि जनसुराज केवल समस्या नहीं गिनाता, बल्कि उस समस्या का समाधान कैसे होगा उसका निदान भी बताता है। उन्होंने बताया कि पूरे उत्साह व लग्न के साथ जनसुराजी इस अभियान को सफल करने के लिए कमर कस लिए हैं। मौके पर जिला संगठन महासचिव नूर आलम सिद्दीकी, माधुरी कुशवाहा,दीपिका देवी, अब्दुल खालिब, अभिषेक कुमार सिंह, रामदास तिवारी, डॉ. सतीश राम, परवेज अहमद, राम अवधेश यादव व पुण्य देव प्रसाद आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।