रौशनगंज में दो साल से फरार पति-पत्नी गिरफ्तार
बांकेबाजार, एक संवाददाता। अलग-अलग कांडों में दो वर्षों से फरार चल रहे पति-पत्नी

अलग-अलग कांडों में दो वर्षों से फरार चल रहे पति-पत्नी को रौशनगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों को शेरघाटी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। रौशनगंज थाने के गंगटा गांव की रहने वाली महिला प्रतिमा देवी (पति प्रमोद पासवान) एससी-एसटी मामले में दो साल से फरार थी, जबकि महिला का पति प्रमोद पासवान भी शराब के एक पुराने मामले में फरार चल रहा था।
रौशनगंज के थानेदार अनु राजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले दो साल से घर से फरार होकर कोलकाता में रह रहे थे। हालांकि पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। तकनीकी जांच के क्रम में दोनों को मोबाइल लोकेशन शेरघाटी पाया गया। पुलिस की एक टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाने में पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।