मानवता की सेवा के लिए लोगों ने ली शपथ
मानवता की सेवा के लिए लोगों ने ली शपथ मानवता की सेवा के लिए लोगों ने ली शपथ

अरवल, निज संवाददाता। रेड क्रॉस भवन अरवल में गुरुवार को रेड क्रॉस के संस्थापक जॉन हेनरी डुनेंट की जयंती रेड क्रॉस सोसाइटी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में मनायी गयी। जयंती समारोह के बतौर मुख्य अतिथि रेड क्रॉस के प्रदेश प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि जॉन हेनरी डुनेट ने 1863 में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन किया था। उसी समय से रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हर पीड़ित मानव की सेवा की जा रही है। संस्थापक के जन्मदिन पर रेड क्रॉस डे मनाया जाता है। भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन 1920 में किया गया था।
इस मौके पर जॉन हेनरी डुनेंट की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गयी और मानवता की सेवा के लिए उनके बताये रास्ते पर चलने की लोगों ने शपथ ली। कार्यक्र में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव अरुण कुमार, सदस्य संजय कुमार सिंहा, सेजाम खान, जावेद अख्तर आदि शामिल थे। फोटो- 08 मई अरवल- 17 कैप्शन- रेड क्रॉस भवन अरवल में पुष्पांजलि अर्पित करते लोग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।